- उत्तर प्रदेश:-दस हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत | सच्चाईयाँ न्यूज़

बुधवार, 16 अप्रैल 2025

उत्तर प्रदेश:-दस हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर फैलाई दहशत

 


लोहियानगर में रविवार को बाइक व स्कूटी सवार दस हमलावरों ने जामिया रेजिडेंसी कॉलोनी में दहशत फैलाने के लिए ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया।

लोगों ने अपने दरवाजे व खिड़कियां बंद कर ली। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर मौके से भाग गए। दरोगा की तहरीर पर पुलिस ने पांच नामजद सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

सीओ कोतवाली संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लोहियानगर की जामिया रेजीडेंसी में रविवार रात को दस हमलावरों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस दौरान सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस के अनुसार हमला करने वाले युवकों का घटना के दिन शाम को कॉलोनी के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। कुछ देर बाद हमलावर बाइक व स्कूटी पर सवार होकर कॉलोनी में पहुंचे थे। जहां हमलावरों ने दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर दी थी। वहीं हमलावरों ने पुलिस में शिकायत करने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

फायरिंग की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर दौड़ी। जिसके बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में हमलावरों की तलाश की थी। लेकिन हमलावरों का सुराग नहीं लग सका था। दरोगा अनिल कुमार ने आरोपी शोएब, सरफराज व अरशद हुमायूंनगर और भूरा व शाहनवाज सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम लगी हुई है। जल्द आरोपियों गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...