मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र के गांव में अनुसूचित जाति की विवाहित महिला प्रेमी से संबंधों के चलते गर्भवती हो गई। जानकारी होने पर पति ने साथ रखने से मना कर दिया। इधर, महिला ने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया तो वह भी मुकर गया।
महिला ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
पीड़ित महिला ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2024 में फिरोजाबाद जिले के टूंडला क्षेत्र में हुई थी। शादी से पहले गांव इटौरा निवासी अर्जुन लोधी से प्रेम संबंध थे। शादी के बाद भी प्रेमी दबाव बनाकर बातचीत करता रहा।
पीड़िता ने आरोप लगाया कि प्रेमी ने शादी का झांसा देकर कई बार संबंध बनाए। इससे वह गर्भवती हो गई। प्रेमी से शादी की बात कही तो उसने इन्कार कर दिया। दबाव बनाने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर और गाली गलौज की।
जानकारी पति को हुई तो उसने साथ रखने से मना कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर शहर कोतवाली के अनुसार आरोपी अर्जुन लोधी के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता का मेडिकल कराकर बयान दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जा रही है।
एक टिप्पणी भेजें