- आज फिर बदलेगा मौसम, हवा की धीमी रफ्तार, दो दिन बूंदाबांदी के असार | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 18 अप्रैल 2025

आज फिर बदलेगा मौसम, हवा की धीमी रफ्तार, दो दिन बूंदाबांदी के असार

 


दिन का तापमान गुरुवार को 34.5 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया, जिस कारण से दिन गर्म दिखाई दिया। हवा की रफ्तार धीमी रहने से तापमान में बढ़ोतरी हुई। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो दो दिन तापमान और बढ़ेगा।

वहीं आज और कल फिर से मौसम बदल सकता है।

वेस्ट यूपी में गर्मी का असर फिर से दिखाई देने लगा है। दो तीन दिन तक आंधी बारिश के बाद तापमान में जो गिरावट आई थी, अब फिर से बढ़ोतरी पर है। पिछले चार दिन से लगातार अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा है।

सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी दो दिन तक अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी के आसार बने हुए हैं।

एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिस कारण से 18 और 19 अप्रैल को वेस्ट यूपी में तेज गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। अभी दो तीन दिन गर्मी का असर ऐसे ही बना रहेगा।

मेरठ में आज का दिनमान व मौसम

सूर्योदय-05:51

सूर्यास्त-06:47 pm

हवा की गति- 14.8 प्रतिघंटा

आर्द्रता- 37%

बारिश की संभावना- 0%

चंद्रोदय -11:51 बजे

अधिकतम तापमान- 26.5

न्यूनतम तापमान- 39.2

चंद्रास्त - 9 बजकर 52 मिनट

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...