- बहन की सगाई के दौरान किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार.जांच में जुटी पुलिस | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 19 अप्रैल 2025

बहन की सगाई के दौरान किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार.जांच में जुटी पुलिस

 


कानपुर के अनवरगंज थाना क्षेत्र में बड़ी बहन की सगाई के दौरान आरोपी ने किशोरी का अपहरण कर लिया। इसके बाद किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने किशोरी को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अनवरगंज प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार दुबे ने बताया कि फतेहपुर के अंदौली निवासी परिवार बेटी की सगाई में बांसमंडी आया था। इस दौरान चमनगंज नाला रोड निवासी मो़हम्मद फरदीन ने उनकी 17 वर्षीय बेटी का अपहरण कर लिया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को गिरफ्तार कर किशोरी की सकुशल बरामद कर लिया है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...