महाराष्ट्र के पालघर जिले के नालासोपारा शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 24 वर्षीय युवती ने अपने सौतेले पिता पर चाकू से हमला कर उसका गुप्तांग काट दिया।
युवती का आरोप है कि उसका सौतेला पिता पिछले दो सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था।
दरअसल रमेश भारती नाम का आदमी 24 साल की लड़की का सौतेला पिता था। वो पिछले 2 सालों से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था, जिससे लड़की बहुत परेशान थी, जब पिता ने हद पार कर दी तो बेटी ने गुस्से में आकर उसका प्राइवेट पार्ट ही काट डाला, जिससे व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। अब उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महाराष्ट्र के पालघर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की को गुस्से में देखा जा सकता है, जबकि पास में उसका घायल पिता गंभीर हालत में पड़ा हुआ है। वीडियो में साफ दिख रहा है कि लड़की के पास काफी भीड़ इकट्ठा हो गई है, जो उसे शांत करने और समझाने की कोशिश कर रही है। लड़की ने लोगों को अपनी दर्दनाक कहानी सुनाई, जिसे सुनकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। वह अपने पिता की दरिंदगी के बारे में बता रही थी और यह भी स्पष्ट कर रही थी कि वह अब तक इस अत्याचार का सामना करती रही, लेकिन अब जब वह घेर लिया गया तो उसने प्रतिक्रिया दी। लड़की के गुस्से और उसकी आपबीती ने वहां मौजूद लोगों को स्तब्ध कर दिया।
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। गंभीर रूप से घायल रमेश भारती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पीड़िता को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
एक टिप्पणी भेजें