- शर्मसार: महिला की मिली सिर कटी लाश, कत्ल से पहले दामाद ने किया रेप! | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 14 दिसंबर 2024

शर्मसार: महिला की मिली सिर कटी लाश, कत्ल से पहले दामाद ने किया रेप!


 सोनीपत में एक महिला का गला कटाकर उसे मौत की घाट उतारा गया है। महिला का सिर धाड़े से अलग था। सेक्टर -27 थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उन्होंने वक्त रहते ही कार्रवाई करना शुरू कर दी। इन सबके बावजूद पुलिस को महिला का सिर बरामद नहीं हुआ। पुलिस ने हत्या से पहले महिला के साथ रेप होने की आशंका जताई है।

ऑटो मार्केट की खाली पड़ी जमीन की झाड़ियों में महिला का शव बरामद हुआ है। इस मामले में एक व्यक्ति ने दावा किया है कि वो उसकी पत्नी है। जोकि नाइट ड्यूटी बोलकर घर से निकली थी। अपने दामाद पर उस शख्स ने हत्या का शक जताया है। पुलिस इस मामले में छानबीन करने में जुटी हुई है। आसपास के इलाकों मे भी सिर की तलाशी की गई, लेकिन कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। महिला के शव के पास एक कंडोम का पैकेट भी बरामद हुआ है। अबतक जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक महिला शहर के किसी प्राइवेट हॉस्पिटल में काम किया करती थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही ये तय हो पाएगा कि महिला के साथ रेप हुआ है या फिर नहीं। महिला के शव पर कई सारे चोट के निशान भी हैं।

दामाद ने ही की है महिला की हत्या

थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर सव कुमार ने बताया कि मरने वाली महिला की उम्र 40 से 50 तक लग रही है। जहां महिला की गर्दन मिली। वहां पर कुछ जरूरी दस्तावेज भी मिलें। महिला को इस वक्त पहचानने की कोशिश की जा रही है। वहीं, जिस व्यक्ति ने महिला की पहचान अपनी पत्नी के तौर पर की है उसने बताया कि वो 7 बजे घर से निकल गई थी। उसने बताया था कि वो रात को ड्यूटी करके आएगी। व्यक्ति ने अपने दामाद पर शक जताया है क्योंकि उसकी बेटी ने भाग कर शादी की थी। बाद में वो किसी और के साथ भाग गई। अब पहला पति उनकी बेटी पर दबाव बना रहा था कि उसके साथ चले और बेटी लेकर आएं। शायद उसकी बात नहीं मानी इसीलिए ये कदम उठाया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...