- जमुई में कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार, अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 13 दिसंबर 2024

जमुई में कलयुगी पिता ने रिश्ते को किया शर्मसार, अपनी ही बेटी के साथ किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

 


जिले में एक कलयुगी पिता के द्वारा अपनी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी के बाद 112 पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी पिता से पूछताछ की जा रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को पीड़ित पुत्री घर में सोई थी। तभी उसके पिता ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। पीड़ित पुत्री की मां एवं घर के अन्य सदस्य ने इस घटना को अपनी आंखों से देख लिया। जिसके बाद उन लोगों के द्वारा पूरी घटना की जानकारी डायल 112 पुलिस की टीम को दी गई। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। 

इस घिनौने हरकत के बाद पूरा इलाका शर्मसार है। लोगो ने जमुई पुलिस से गुहार लगाई है कि पिता पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने वाले आरोपी पिता को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए। वही झाझा डीएसपी राजेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है और प्रेस वार्ता कर सारी जानकारी देनी की बात कही है। फिलहाल आरोपित पिता से थाना में पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...