- अपनी बहन से 11 साल तक करता रहा दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो. | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 14 दिसंबर 2024

अपनी बहन से 11 साल तक करता रहा दुष्कर्म, बनाई अश्लील वीडियो.

 


अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर चचेरे भाई ने बहन से 2011 से 2022 तक कई बार दुष्कर्म किया। पीड़ित युवती बिहार के गोपालगंज की रहने वाली है और उस समय ताऊ के घर रहकर गुरुग्राम में पढ़ाई करती थी।किसी से भी शिकायत करने पर आरोपित ने पढ़ाई रोकने और वीडियो व फोटो को सार्वजनिक करने की धमकी दी थी। हिम्मत जुटाकर अब पीड़ित युवती ने पुलिस आयुक्त को शिकायत दी तो महिला थाना पश्चिम पुलिस ने पॉक्सो समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया।

पीड़ित युवती ने बताया कि ब्लैकमेल की कहानी 2011 से शुरू होती है। वह 2011 में 15-16 साल की थी। उस समय गर्मी की छुट्टियों में वह गुरुग्राम के सेक्टर 56 में रहने वाले ताऊ के घर पर घूमने के आई थी। रात में ताऊ के बेटे ने उसे चाय पीने के बहाने कमरे में बुलाया। चाय में नशीला पदार्थ होने से वह बेहोश हो गई।

आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाए और फोटो भी लिए। जब वह होश में आई तो उसे इसका अहसास हुआ, लेकिन किसी को कुछ नहीं बताया। दूसरे दिन दोपहर में आरोपित पीड़िता के कमरे में घुस आया। उसने जबरदस्ती की। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उसने बीती रात के वीडियो और फोटो दिखाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किया।

साथ ही किसी को बताने पर इसे सार्वजनिक कर बदनाम करने की धमकी दी। पीड़िता ने बताया कि आरोपित उससे पांच-छह साल उम्र में बड़ा है। इस वारदात के बाद वह वापस अपने गांव चली गई। 2012 में आरोपित गोपालगंज गया और यहां भी उसने दुष्कर्म किया। 2014 में आरोपित ने ब्लैकमेल कर पीड़िता को गुरुग्राम में उसके घर रहने और वहीं पढ़ाई करने का दबाव बनाया।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...