- महिला ने युवक पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, गिरफ्तार | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 6 जुलाई 2024

महिला ने युवक पर लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, गिरफ्तार


जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के कस्बे की रहने वाली एक महिला ने अपने से 11 वर्ष छोटे एक युवक पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया।पुलिस ने युवक को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।जफराबाद कस्बे की निवासी महिला की कई वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसका एक लड़का भी है। पति से किसी कारणवश तलाक हो गया, तब से वह अपने मायके में ही रह रही है। आरोप है कि मोहल्ले में ही रहने वाले व्यक्ति का साला अभय जो मूलरूप से उन्नाव जनपद के रजफ्फरपुर पैसरा का रहने वाला है उससे उसकी बातचीत होती थी। दोनों एक दूसरे को पसंद भी करते थे। महिला का आरोप है कि अभय ने शादी करने का झांसा देकर वर्ष 2019 से शारिरिक शोषण कर रहा है। जब उसने शादी के लिए दबाव डाला तो वह उसे मारने पीटने की धमकी देने लगा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर अभय के ऊपर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे उसकी बहन के घर से गिरफ्तार कर लिया।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...