- गोली मारने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल | सच्चाईयाँ न्यूज़

गुरुवार, 11 जुलाई 2024

गोली मारने के आरोप में दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 


मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने थाना क्षेत्र के दीनदयाल नगर निवासी सत्यम के पेट में गोली मारने के आरोप में दो नामजद आरोपितों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया।

बीते शनिवार की देर रात्रि थाना क्षेत्र में शराब पार्टी में दोस्तों के बीच गर्लफ्रेंड पर अभद्र टिप्पणी को लेकर फायरिंग की घटना हुई थी। दोनों गिरफ्तार आरोपितों को आज न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सिविल लाइंस के अवंतिका कॉलोनी निवासी कपिल दिवाकर और उनके बहनोई सत्यम फूड सप्लायर कंपनी में डिलीवरी का काम करते हैं। इनके साथ मझोला के लाइनपार निवासी आकाश और अन्य युवक भी काम करते हैं।

बीती 6 जुलाई को रात्रि करीब दो बजे आकाश को उसके मित्र मनीष ने फोन किया और बताया कि उसके साथी समरपाल, दीपक शर्मा, हर्ष यादव, संजीव राणा एवं शलभ दीनदयाल नगर में हैं। वह सत्यम को लेकर दीनदयाल नगर में आ जाए। आकाश और सत्यम मनीष के बताए गए मकान में पहुंच गए थे। वहां पर शराब पार्टी चल रही थी। इसी दौरान युवकों के बीच गर्लफ्रेंड पर अभद्र टिप्पणी को लेकर को लेकर विवाद हो गया था। इसी दौरान शलभ ने तमंचे से सत्यम के पेट में गोली मार दी। इस घटना के बाद मौके पर भगदड़ मच गई थी। घायल सत्यम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

पुलिस क्षेत्राधिकारी सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि सत्यम के पेट में गोली लगने के मामले में गुरुवार को थाना छजलैट के लदावली निवासी शलभ कसाना और दयानाथपुर निवासी मनीष कुमार को गिरफ्तार किया गया है। गुरुवार शाम को दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...