- Sonakshi-Zaheer First Video: सोनाक्षी को जहीर ने किया किस, लगाया गले, वीडियो में साथ नजर आए शत्रुघ्न सिन्हा | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 23 जून 2024

Sonakshi-Zaheer First Video: सोनाक्षी को जहीर ने किया किस, लगाया गले, वीडियो में साथ नजर आए शत्रुघ्न सिन्हा



 बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और एक्टर जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। जहीर इकबाल और सोनाक्षी सिन्हा ने रिजस्टर्ड मैरिजी की है। अब कपल का एक प्यारा सा वीडियो सामने आया है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि घरवालों और दोस्तों की उपस्थिति में कपल ने एक दूसरे से शादी की है। शादी होते ही सोनाक्षी सिन्हा ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ फोटो शेयर की थीं। वहीं, इस बीच कपल का एक क्यूट वीडियो भी सामने आया है।

सामने आया सोनाक्षी-जहीर का वीडियो

koimoi ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर कपल का ये वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में जहीर इकबाल सोनाक्षी सिन्हा को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वहीं, जहीर सोनाक्षी के गाल पर किस भी करते दिख रहे हैं। वीडियो में सोनाक्षी के पीछे उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा को खड़े देखा जा सकता है।

सफेद रंग के आउटफिट में नजर आए सोनाक्षी और जहीर

शादी के लिए सोनाक्षी सिन्हा ने सफेद रंग की साड़ी पहनी। उन्होंने जूड़ा बनाया हुआ था और उनके बालों में सफेद रंग के फूलों का गजरा था। वहीं, सोनाक्षी ने गले में एक भारी सेट और कानों में छोटे इयररिंग्स डाले हुए थे। जहीर इकबाल की बात करें तो वो भी सफेद रंग के कुर्ते में नजर आए।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...