लोकसभा चुनाव में अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद टाइम्स नाऊ-ईटीजी ने एग्जिट पोल जारी कर दिया है। एग्जिट पोल के मुताबिक, देशभर में भाजपा बढ़त बनाए हुए है।
रविवार, 2 जून 2024

-
लोकसभा चुनाव में अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद टाइम्स नाऊ-ईटीजी ने एग्जिट पोल जारी कर दिया है। एग्जिट पोल के मुताबिक, देशभर में भाजपा बढ़त बनाए हुए है।
असल नतीजे 4 जून हो ही सामने आएंगे। एग्जिट पोल जारी होने के बाद शहर के निवासियों में खुशी और गम का माहौल नजर आया। उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विकास जैन ने बताया कि देश में भाजपा सरकार बनने से व्यापारियों में काफी खुशी का माहौल है। भाजपा सरकार में देश का विकास काफी तेजी के साथ होगा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष नरेश कुच्छल ने बताया कि मोदी के नेतृत्व में देश काफी तेजी के साथ विकास कर रहा है। मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत अवश्य बनेगा। वहीं, समाजसेवी पवन शर्मा ने बताया कि एग्जिट पोल केवल एक अनुमान होता है। इससे किसी की सरकार नहीं बनती है। 4 जून को नतीजे आने के बाद इंडिया गठबंधन की सरकार अवश्य बनेगी।
Whatsapp Button works on Mobile Device only
एक टिप्पणी भेजें