- कर्नाटक भाजपा द्वारा दर्ज मानहानि के मामले में बेंगलुरू की अदालत में पहुंचे राहुल गांधी | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 7 जून 2024

कर्नाटक भाजपा द्वारा दर्ज मानहानि के मामले में बेंगलुरू की अदालत में पहुंचे राहुल गांधी

 


 कांग्रेस नेता राहुल गांधी मानहानि के एक मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए शुक्रवार को यहां एक विशेष अदालत में पहुंचे। मामला पिछले साल राज्य विधानसभा चुनाव से पहले प्रमुख अखबारों में 'अपमानजनक' विज्ञापन जारी करने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कर्नाटक इकाई द्वारा दर्ज कराया गया था।

इनमें राज्य की तत्कालीन भाजपा सरकार पर 2019 से 2023 तक शासन के दौरान बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया गया था। अदालत ने एक जून को मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उप मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार को इस मामले में जमानत दी थी। वे अदालत के समक्ष पेश हुए थे। न्यायाधीश के एन शिवकुमार ने राहुल गांधी को सात जून को निश्चित रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...