- बड़ी खबर LIVE: देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी की मार जारी, IMD का रेड अलर्ट, अगले 5 दिनों तक राहत नहीं | सच्चाईयाँ न्यूज़

बुधवार, 22 मई 2024

बड़ी खबर LIVE: देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी की मार जारी, IMD का रेड अलर्ट, अगले 5 दिनों तक राहत नहीं


 PM मोदी के मंडी दौरे पर हिमाचल सरकार में मंत्री और मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंडी दौरे पर हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री और मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री आ रहे हैं, हम उनका स्वागत करते हैं, वे हमारे भी प्रधानमंत्री हैं।

जुल्म का जवाब वोट से। कश्मीर में तो आप विरोध प्रदर्शन भी नहीं कर सकते हैं तो आप करें तो करें क्या?"

पिछले 24 घंटों में इस सीजन में पहली बार राजस्थान में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया- राधेश्याम शर्मा

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक राधेश्याम शर्मा ने कहा, "पिछले 24 घंटों में इस सीजन में पहली बार राजस्थान में अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। पश्चिमी राजस्थान के सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। हीट वेव की परिस्थिति अधिकतर भागों में बनी हुई है। जैसलमेर में सबसे ज्यादा न्यूनतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अगले 48 से 72 घंटों में राजस्थान के अधिकतर इलाकों में अधिकतम तापमान में और 1-2 डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होगी। अगले 5 दिनों तक हीट वेव का दौर जारी रहेगा।"

PM मोदी के मंडी दौरे पर हिमाचल सरकार में मंत्री और मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंडी दौरे पर हिमाचल प्रदेश सरकार में मंत्री और मंडी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने कहा, "प्रधानमंत्री आ रहे हैं, हम उनका स्वागत करते हैं, वे हमारे भी प्रधानमंत्री हैं। लेकिन मंडी की जनता अब भाषण से तंग आ चुकी है। जब हिमाचल में सदी की सबसे बड़ी आपदा आई तो प्रधानमंत्री का एक भी ट्वीट मंडी और हिमाचल के लोगों के प्रति नहीं आया। उन्होंने यहां का दौरा नहीं किया। अब चुनाव में मजबूरी है कि यहां पर उन्हें आना पड़ रहा है। वे अपनी बात कहेंगे और वापस चले जाएंगे।"

घाटकोपर होर्डिंग गिरने की घटना, इलाज के दौरान एक और व्यक्ति ने दम तोड़ा, मरने वालों की संख्या 17 हुई: बीएमसी

आंध्र प्रदेश: तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने परिवार के साथ तिरुमाला के तिरुपती बालाजी मंदिर में दर्शन किए

चंडीगढ़ शहर में गर्मी और हीट वेव जारी

नेपाल के कामी रीता शेरपा ने आज सुबह रिकॉर्ड 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की

महाराष्ट्र: पुणे जिले के कलाशी गांव के पास नाव पलटने के बाद लापता 6 लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी

महाराष्ट्र के पुणे जिले के इंदापुर तहसील के नजदीक कलाशी गांव के पास उजानी बांध के पानी में कल शाम एक नाव पलटने के बाद लापता हुए छह लोगों की तलाश और बचाव अभियान जारी है।

देश के कई हिस्सों में प्रचंड गर्मी की मार जारी, IMD का रेड अलर्ट, अगले 5 दिनों तक राहत नहीं

देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों के दौरान पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश में गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

आईएमडी के अनुसार, इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हिमाचल प्रदेश की निचली पहाड़ियों में अत्यधिक गर्मी का दौर जारी रहेगा, जो मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी से बचने के लिए लोगों के सुरक्षित आश्रय स्थल रहे हैं।

राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में मंगलवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। गुजरात के कुछ हिस्सों में भी लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...