- लड़का है या लड़की.पता लगाने के लिए पति ने हंसिया से चीर दिया था पत्नी का पेट | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 24 मई 2024

लड़का है या लड़की.पता लगाने के लिए पति ने हंसिया से चीर दिया था पत्नी का पेट


 Husband Tore Wife Stomach with sickle in Badaun: यूपी के बदायूं में आज एक युवक को कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। युवक पर आरोप था कि उसने अपनी गर्भवती पत्नी का हंसिया से पेट काटकर भ्रूण का लिंग परीक्षण किया था।

पूरा मामला सितंबर 2020 का है। जानकारी के अनुसार सितंबर 2020 में बदायूं के सिविल लाइंस निवासी पन्नालाल ने अपनी गर्भवती पत्नी पर हंसिया से हमला किया था। दोनों की शादी को 22 साल हो चुके थे और उनकी 5 बेटियां थीं। दोनों पति-पत्नी में इस बात को लेकर हमेशा झगड़ा होता था कि वो एक लड़के को जन्म क्यों नहीं दे पा रही है?

इस झगड़े की जानकारी अनीता के मायके वालों को भी थी। ऐसे में उन्होंने बीच बचाव कर पन्ना लाल को समझाने की कोशिश की। लेकिन पन्नालाल नहीं माना और उसने अनीता को तलाक देकर दूसरी महिला से शादी करने की धमकी दी। घटना वाले दिन भी दोनों में इस बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद गुस्से में आकर पन्नालाल ने अनीता को पेट चीरकर यह जांच करने की धमकी दी कि उसके गर्भ में लड़का है या लड़की। जब अनीता ने उसकी इस बात का विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

8 महीने की गर्भवती थी अनीता

इसके बाद जब अनीता वहां से जाने लगी तो पन्नालाल ने उसे रोक लिया और हंसिया से पेट चीर दिया। जब यह घटना हुई उस समय अनीता 8 महीने की गर्भवती थी। अनीता ने अदालत को दिए अपने बयान में बताया कि घाव इतने गहरे थे कि घटना के बाद उसकी आंतें पेट से लटक रही थीं। घटना के बाद अनीता दर्द से कराहते हुए सड़क पर आ गई। ऐसे में घर के पास ही दुकान में काम कर रहा उसका भाई दौड़ते हुए आया और उसे हाॅस्पिटल लेकर गया। हालांकि इस हादसे में अनीता की जान तो बच गई लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका। पन्नालाल इतना शातिर था कि उसने इस घटना से पल्ला झाड़ लिया। उसने अदालत में कहा कि अनीता का पेट उसने नहीं बल्कि उसके भाइयों ने संपत्ति विवाद के कारण चीरा है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...