- रोहित शर्मा आज मुंबई इंडियंस के लिए खेल सकते हैं आखिरी मैच, जानें वजह | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 17 मई 2024

रोहित शर्मा आज मुंबई इंडियंस के लिए खेल सकते हैं आखिरी मैच, जानें वजह

 


Rohit Sharma last match for Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 67वें मैच में मुंबई इंडियंस की टक्कर लखनऊ सुपर जायंट्स से होने वाली है। वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से प्लेऑफ की रेस में कोई असर नहीं पड़ने वाला है।

मुंबई इंडियंस पहले ही बाहर हो गई है वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए भी पहुंचना ना के बराबर ही है। मैच भले ही टूर्नामेंट के लिहाज से जरूरी नहीं हो लेकिन मुंबई इंडियंस के फैंस के लिए ये यादगार हो सकता है। दरअसल ये मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा का इस फ्रेंचाइज के साथ आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है। इसका आधिकारिक ऐलान तो नहीं हुआ है लेकिन कई कारण सामने आए हैं जो कि इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले ही रोहित शर्मा को कप्तानी से हटा दिया गया। उनकी जगह हार्दिक को कमान सौंपी गई। इससे मैनेजमेंट ने ये साफ कर दिया था कि वे रोहित से आगे की सोच रहे हैं। इस निर्णय को ना ही फैंस द्वारा और ना ही टीम के साथियों द्वारा सही तरीके से लिया गया। फैंस ने नए कप्तान हार्दिक पांड्या की जमकर हूटिंग की थी। रिपोर्ट्स में तो ये तक दावा किया गया कि मुंबई इंडियंस की टीम में दो गुट हैं। जिसमें कई खिलाड़ी रोहित की तरफ हैं और कई हार्दिक के साइड में हैं। ऐसे में रोहित के फ्रेंचाइज छोड़ने की बात को और बल लगा।

वायरल वीडियो में रोहित शर्मा ने किया इशारा

रोहित के मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबरें तुल पकड़ ही रही थी कि इसी बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो सामने आ गया जिसमें रोहित खुद कहते हुए नजर आए कि ये मेरा यहां पर आखिरी है। हालांकि बाद में ये वीडियो हटा दिया गया लेकिन इससे ये साफ हो गया कि हिटमैन का मुंबई इंडियंस में रुकने का मन नहीं है। खैर रोहित आगे मुंबई के लिए खेलेंगे कि नहीं ये तो मेगा ऑक्शन से पहले ही पता चलेगा लेकिन आज के मैच पर सभी की नजर है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...