- एक ऐप से कैसे बदली आवाज और 7 छात्राओं से रेप, कैसे करें क्लोन वॉयस की पहचान? | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 26 मई 2024

एक ऐप से कैसे बदली आवाज और 7 छात्राओं से रेप, कैसे करें क्लोन वॉयस की पहचान?

 


How to Identify Clone Voice: टेक्नोलॉजी ने आज जितने कामों को आसान कर दिया है, उतने ही नए खतरों को भी जन्म दिया है। AI तो टेक्नोलॉजी को नेक्स्ट लेवल पर ले गया है। कई कामों को आज AI की मदद से किया जा रहा है।

फोटो-वीडियो एडिट करने जैसे कामों तो अब AI मिनटों में कर देता है। यहां तक कि AI का यूज करने आप अपनी वीडियो से लेकर ऑडियो को भी बदल सकते हैं लेकिन कुछ लोग आज इसका गलत ढंग से यूज कर रहे हैं। हाल ही में एक आवाज बदलने वाले ऐप का यूज करके 7 लड़कियों से रेप का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

मोबाइल ऐप से बदली आवाज

जानकारी के अनुसार आरोपी कई आदिवासी छात्राओं से आवाज बदल कर बात कर रहा था और उन्हें स्कॉलरशिप दिलाने के नाम पर रेप करता था। दरअसल शख्स आवाज बदलने वाले मोबाइल ऐप का यूज करके छात्राओं से महिला की आवाज में बात किया करता था। जिसके बाद वह उन्हें अपने पास बुलाता था और अपनी हवस का शिकार बनाता था। यहां तक कि आरोपी लड़कियों का फोन भी छीन लेता था।

कैसे करें क्लोन वॉयस की पहचान?

अब पुलिस ने 4 आरोपियों को इस मामले में अरेस्ट किया है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि आप कैसे इन क्लोन वॉयस की पहचान कर सकते हैं? क्या इसके लिए हमें कोई ऐप इनस्टॉल करना होगा या ऐसे ही काम हो जाएगा। क्लोन वॉयस की पहचान करना काफी मुश्किल हो सकता है, लेकिन कुछ संकेत और तकनीकें हैं जो इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानते हैं…

Unusual साउंड और टोन

क्लोन वॉयस में कभी-कभी Unusual साउंड और अलग टोन सुनने को मिल सकती है, जैसे कि टोन में अचानक बदलाव या आवाज का फ्लैट और मोनोटोनी होना। ये संकेत देता है कि वॉयस को क्लोन किया गया है।

शब्दों को बोलने का ढंग

क्लोन वॉयस में Pronunciation और बोलने की शैली में छोटे-छोटे अंतर हो सकते हैं। अगर आप उस व्यक्ति के सामान्य बोलने के तरीके से परिचित हैं, तो आप अंतर पहचान सकते हैं।

साउंड क्वालिटी

क्लोन वॉयस में साउंड की क्वालिटी थोड़ी डिजिटल या आर्टिफिशियल हो सकती है। अगर आवाज में क्लैरिटी, डेप्थ और Realism की कमी हो, तो वह क्लोन हो सकती है। ऐसे भी आप जान सकते हैं की कहीं कोई आपसे क्लोन वॉयस में तो बात नहीं कर रहा।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...