- चीन ने 62 विमानों और 27 जहाजों से ताइवान को घेरने की कोशिश की, जानें पूरा मामला | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 25 मई 2024

चीन ने 62 विमानों और 27 जहाजों से ताइवान को घेरने की कोशिश की, जानें पूरा मामला

 


चीन और ताइवान के बीच लगातार तनातनी चल रही है। शुक्रवार और शनिवार सुबह को चीन की सेना ने ताइवान की सीमा में घुसपैठ की कोशिश की। हालांकि, ताइवान की सेना ने भी इसका जवाब दिया। ताइवान के रक्षा मंत्रालय ने शनिवार को बयान जारी कर बताया कि चीन की नौसेना के 27 युद्धक जहाज और 62 विमान ताइवान की सीमा के करीब देखे गए।

ताइवान में घुसे 47 विमान
ताइवान के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि चीन के 47 विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में घुसे। बता दें चीन और ताइवान के बीच यह जल संधि एक अनौपचारिक सीमा है।

तटीय मिसाइलों प्रणालियों को तैनात किया
ताइवान के राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय (MND) ने बताया कि आज सुबह छह बजे ताइवान के आसपास 62 चीनी सैन्य विमान और 27 नौसैनिक जहाज देखे गए। इतना ही नहीं 47 चीनी विमान ताइवान जलडमरूमध्य की मध्य रेखा को पार कर ताइवान के दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण-पूर्व और पूर्वी वायु रक्षा पहचान क्षेत्र (एडीआईजेड) में घुसे। इसके जवाब में उसने चीन की गतिविधि की निगरानी के लिए विमान, नौसैनिक जहाजों और वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों को तैनात किया।

कितनी बार घुसपैठ की कोशिश कर चुकी है चीनी सैना?
अप्रैल में ताइवान में 40 बार चीनी सैन्य विमानों और 27 बार नौसैनिक जहाजों का पता लगाया है। रिपोर्ट के अनुसार, सितंबर 2020 से चीन ने ताइवान के आसपास सक्रिय सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि करके ग्रे जोन रणनीति के अपने उपयोग को बढ़ा दिया है। गौरतलब है चीन, ताइवान को अपना हिस्सा मानता है, जबकि ताइवान खुद को संप्रभु राष्ट्र मानता है। चीन के दबान के कारण सिर्फ 10 से अधिक देशों ने ताइवान को एक अलग देश के रूप में मान्यता दी हुई है।

बारीकी से निगरानी कर रहे
अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि वह ताइवान जलडमरूमध्य और आसपास के क्षेत्रों में बीजिंग द्वारा दो दिवसीय सैन्य अभ्यास शुरू करने के बाद ताइवान के साथ बारीकी से निगरानी कर रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने ताइवान जलडमरूमध्य और उसके आसपास पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के संयुक्त सैन्य अभ्यास की खबरों पर चिंता जताई।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...