- अपनी आंखों के सामने देखी बेटी की हत्या, महिला ने आरोपी शख्स को पत्थर से कुचलकर मारा | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 21 अप्रैल 2024

अपनी आंखों के सामने देखी बेटी की हत्या, महिला ने आरोपी शख्स को पत्थर से कुचलकर मारा

 


र्नाटक की राजधानी बंगलूरू में एक डबल मर्डर का मामला सामने आया है। एक 44 वर्षीय व्यक्ति ने 24 वर्षीय लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी। बाद में लड़की की मां ने आरोपी को पत्थर से कुचलकर मार डाला।

यह घटना जयनगर की है, और आरोपी व्यक्ति की पहचान सुरेश के तौर पर की गई है।

बताया गया है कि आरोपी सुरेश ने पहले पीड़िता पर दो बार चाकू से वार किए, इसके बाद लड़की के पीछे-पीछे पहुंची मां ने आरोपी पर पत्थर से वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़िता और सुरेश दोनों एक-दूसरे को पिछले पांच वर्षों से जानते थे। प्राथमिक जांच के अनुसार, पार्क में लड़की और सुरेश के बीच झगड़ा हो गया था। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता कुछ समय से सुरेश से दूरी बना रही थी और सुरेश को उसका यह निर्णय अच्छा नहीं लगा।

पार्क जाने के लिए कहकर घर से निकली थी लड़की
लड़की ने अपनी मां को बताया कि वह पार्क में किसी से मिलने जा रही है। मां को कुछ संदेह हुआ और उन्होंने अपनी बेटी का पीछा किया। इस दौरान सुरेश ने झगड़े के बाद ही लड़की की हत्या कर दी। इस घटना को पीड़ित की मां ने भी देख लिया। पुलिस ने कहा कि लड़की की मां अपनी बेटी को बचाने के लिए भागी और सुरेश पर पत्थर से वार कर दिया। सिर पर पत्थर लगने के कारण सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) लोकेश भरमप्पा जगलासर ने बताया कि लड़की और सुरेश की मौत पार्क में शाम के 4.45 बजे के करीब हुई। उन्होंने आगे बताया कि हादसे में लड़की बुरी तरह से घायल हो गई थी। उसे सीने और गले में गंभीर चोट लगी थी। अस्पताल में उसे मृत घोषित किया गया।

गवाहों से पूछताछ जारी
पुलिस फिलहाल इस मामले को लेकर गवाहों से पूछताछ कर रही है। डीसीपी ने बताया कि दोनों ही एक-दूसरे को कार्यस्थल से ही जानते हैं। लड़की एक केयरटेकर थी, जबकि सुरेश कंपनी में इवेंट मैनेजमेंट के लिए काम करता था। लड़की कुछ समय से सुरेश से दूरी बनाकर रखने की कोशिश कर रही थी। इस घटना को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। लड़की की मां से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...