ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में स्थित वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन मॉल में चाकूबाजी और गोलीबारी के कारण हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस का अभियान जारी है। घटना में चार लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल है।
-
मॉल के भीतर हुई गोलीबारी की घटना
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि मॉल के भीतर से गोलीबारी की आवाज आ रही थी। तकरीबन चार लोगों पर चाकू से हमला किया गया। इस घटना में कई लोग हताहत हुए। घटना को बाद भीड़ को इधर-उधर भागते हुए देखा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही कई पुलिस गाड़ी और एम्बुलेंस घटनास्थल पर पहुंच गई। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़ी कई वीडियो वायरल हो रही है।
क्या है मामला
वहां मौजूद लोगों के मुताबिक, एक आदमी मॉल के भीतर चाकू लेकर दौड़ रहा था, जिसने चार लोगों पर वार कर दिया। हालांकि पुलिस ने उसे मार गिराया है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि अभी केवल एक अपराधी ही घटना में शामिल है।
Whatsapp Button works on Mobile Device only
एक टिप्पणी भेजें