- अरब सागर में समुद्री डाकुओं के खिलाफ नौसेना का अभियान; दो युद्धपोत किए गए तैनात | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 29 मार्च 2024

अरब सागर में समुद्री डाकुओं के खिलाफ नौसेना का अभियान; दो युद्धपोत किए गए तैनात


 पिछले कुछ दिनों से समुद्री लुटेरों का आतंक बढ़ गया है। वहीं, भारतीय नौसेना भी लुटेरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इस बीच, भारतीय नौसेना ने अरब सागर में बड़ा अभियान शुरू किया है।

अधिकारियों ने बताया कि भारतीय नौसेना के युद्धपोत ने अरब सागर में ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज पर समुद्री डकैतों के हमले के खिलाफ कार्रवाई की है। इस जहाज पर चालक दल भी मौजूद है। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि संभावना जताई जा रही है कि ये जहाज पाकिस्तानी भी हो सकता है।

भारतीय नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि 28 मार्च की देर शाम ईरानी मछली पकड़ने वाले जहाज 'अल कमर 786' पर संभावित समुद्री डकैती की घटना का इनपुट मिला था। इसके बाद समुद्री सुरक्षा अभियानों के लिए अरब सागर में तैनात दो भारतीय नौसेना जहाजों को अपहृत मछली पकड़ने वाले जहाज को रोकने के लिए डायवर्ट किया गया था। जानकारी मिली थी कि जब ये घटना हुई उस वक्त मछली पकड़ने वाला अपहृत जहाज सोकोट्रा आइसलैंड से लगभग 90 नॉटिकल मील दक्षिण-पश्चिम में था। यह भी पता चला था कि उस पर नौ सशस्त्र समुद्री डाकू सवार थे। नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि अपहृत जहाज को 29 मार्च को रोक लिया गया है। जहाज और उसके चालक दल को बचाने के लिए भारतीय नौसेना द्वारा फिलहाल ऑपरेशन जारी है।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि भारतीय नौसेना क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है, चाहे उनकी राष्ट्रीयता कुछ भी हो।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...