- भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले तेलंगाना सांसद भीमराव पाटिल | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 1 मार्च 2024

भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले तेलंगाना सांसद भीमराव पाटिल

 तेलंगाना के जहीराबाद से बीआरएस के लोकसभा सांसद भीमराव बसवंतराव पाटिल ने शुक्रवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। नड्डा ने पाटिल का भाजपा में स्वागत किया।

इससे पहले शुक्रवार को ही भीमराव बसवंतराव पाटिल ने पार्टी मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय में पार्टी के संसदीय बोर्ड के सदस्य डॉ. के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय महासचिव एवं तेलंगाना प्रभारी तरुण चुग, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रेशखर और तमिलनाडु के सह चुनाव प्रभारी सुधाकर रेड्डी की मौजूदगी में पाटिल शुक्रवार को भाजपा में शामिल हुए।

इसके बाद पाटिल ने पार्टी के इन्हीं दिग्गज नेताओं के साथ जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। भाजपा में शामिल होते समय पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आज हमारे प्रधानमंत्री को दुनिया सबसे भरोसेमंद नेता के रूप में जानती है। राम मंदिर, महिला आरक्षण और कोविड वैक्सीन सहित मोदी सरकार में पिछले 10 साल के कार्यकाल में कई ऐतिहासिक काम हुए हैं और वे भी भाजपा को मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...