सोमवार, 5 फ़रवरी 2024

उत्तर 24 परगना जिले के नैहाटी नगर पालिका के वार्ड नंबर 21 के अरविंद पल्ली इलाके में रविवार शाम एक महिला और उसके बच्चे का शव बरामद होने से हड़कंप मच गया।खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सोमवार सुबह तक मिली जानकारी के अनुसार पुलिस महिला के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी थी।पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतकों की पहचान अग्निमित्रा अधिकारी और उसके चार वर्षीय बेटे सौमिक अधिकारी के रूप में हुई है।स्थानीय सूत्रों के अनुसार के मुताबिक, कुछ साल पहले शुभंकर अधिकारी ने विश्वामित्रा अधिकारी उर्फ प्रियंका से प्रेम विवाह किया था। प्रियंका के परिजनों का आरोप है कि शुभंकर शादी के बाद से ही नशे का आदी हो गया था और वह प्रियंका को तरह-तरह से परेशान करता था।पड़ोसियों ने बताया कि रविवार सुबह शुभंकर और प्रियंका के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद पड़ोसियों ने शुभंकर को घर से निकलते देखा। प्रियंका अपने बेटे सौमिक के साथ घर पर ही थीं। लेकिन शाम होने के बावजूद जब काफी देर तक प्रियंका घर से नहीं निकली तो पड़ोसियों को शक हुआ। इसके बाद उन्होंने घर के दरवाजे से झांककर देखा तो चार साल के सौमिक के गले में फंदा लगा हुआ था। उनके बगल में प्रियंका भी गले में फंदा डालकर लटकी हुई थी। इसके बाद मामले की सूचना नैहाटी थाने को दी गई। पुलिस शुभंकर को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ में जुटी थी।
You Might Also Like
एक टिप्पणी भेजें