- पिंक शौचालय निर्माण को लेकर भिड़े सपा व भाजपा कार्यकर्ता | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 23 फ़रवरी 2024

पिंक शौचालय निर्माण को लेकर भिड़े सपा व भाजपा कार्यकर्ता

 


काकादेव थाना क्षेत्र में स्थित शास्त्रीनगर पुलिस चौकी पास नगर निगम द्वारा पिंक शौचालय का निर्माण शुक्रवार को शुरू होना था लेकिन श्री गणेश होने से पूर्व ही भाजपाई और सपाई भिड़ गये।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया और पीड़ित पक्ष को पुलिस डाक्टरी परीक्षण के लिए ले गई है। पुलिस कहना है कि दोनों पक्ष ने मारपीट का आरोप लगाते हुए एक दूसरे के विरूद्ध तहरीर दी है।

पुलिस उपायुक्त मध्य आर.एस. गौतम ने बताया कि नगर निगम के द्वारा टेंडर पास होने के बाद आज पूजा पाठ करके पिंक शौचालय का निर्माण शुरू होना था। लेकिन जैसे ही पूजा पाठ शुरू हुआ तो कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।

इस दौरान लाजपत नगर मंडल के भाजपा के मंडल अध्यक्ष वास्ते त्रिपाठी और भाजपा के पूर्व पार्षद राघवेंद्र मिश्र भी व्यापारियों के समर्थन में पहुंच गए। जबकि नगर निगम से शौचालय बनवाने की जिम्मेदारी वर्तमान में सपा के पार्षद विनोद गुप्ता को मिली थी। लेकिन विरोध इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष मारपीट करने लगे।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनो पक्ष को शांत कराने के बाद थाने ले गई। जहां भाजपा के कार्यकर्ता थाना परिसर में धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि सपा पार्षद विनोद गुप्ता और सपा के लोहिया वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष विनोद गुप्ता पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने हमला किया है। लेकिन पुलिस कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। जांच के बाद जो भी तथ्य सही पाए जाएंगे, उसके मुताबिक आगे की कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...