- लारेंस और रोहित गोदारा का मुख्य गुर्गां चढ़ा पुलिस के हत्थे | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 4 फ़रवरी 2024

लारेंस और रोहित गोदारा का मुख्य गुर्गां चढ़ा पुलिस के हत्थे

जिले की ग्रामीण पुलिस ने रविवार की शाम को खेड़ापा के बावड़ी क्षेत्र में लारेंस एवं रोहित गोदारा के एक गुर्गेँ के होने की जानकारी पर धरपकड़ के लिए विशेष रूप से ऑपरेशन चलाया।

आरोपी पुलिस से खुद को घिरा देख भागने लगा। बाद में पुलिस ने घेराबंदी की और पकड़ लिया। मगर भागने समय वह गिरा और घायल हो गया। उसका एक पैर फे्रक्चर हुआ है। आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और अफीम का दूध बरामद किया है। अभियुक्त को छुट्टी मिलने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। फिलहाल पुलिस सुरक्षा में उसका उपचार चल रहा है। आरोपी जोधपुर में हुए वासुदेव सिंधी हत्याकांड में शामिल था।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस मुख्यालय जयपुर के क्राइम ब्रांच की सूचना पर जोधपुर ग्रामीण डीएसटी पुलिस के ऑपरेशन में लॉरेंस गैंग और रोहित गोदारा का महत्पूर्ण गुर्गा हनुमानगढ़ निवासी भैरूसिंह को पकड़ा गया। आरोपी पुलिस से खुद को घिरा देखकर भागने लगा तो उसका पीछा कर पकड़ा जा सका। मगर वह भागते समय गिरा और घायल हो गया। आरोपी भैरूसिंह वासुदेव सिंधी मर्डर कांड मे शामिल रहा है। अवैध वसूली में लॉरेंस गैंग का सहयोगी रहा है। उसके पास से एक अवैध पिस्टल, 2 कारतूस एवं 100 ग्राम अफीम बरामद हुआ है।

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक यादव ने बताया कि पुलिस थाना खेड़ापा के बावड़ी गांव में रविवार की शाम लगभग 5 बजे उसे पकडऩे के लिए ऑपरेशन सर्च चलाया गया। ऑपरेशन के के दौरान भागते हुए भैरूसिंह घायल हो गया। उसके पैर में चोट आने पर उसे बावड़ी चिकित्सालय ले जाया गया। भैरोसिंह पर पूर्व से हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध वसूली एवं आर्म्स एक्ट जैसे प्रकरण दर्ज हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...