महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री एवं NCP नेता छगन भुजबल को जान से मारने की धमकी मिली है। भुजबल के घर पर अज्ञात शख्स का पत्र आया है। पत्र के माध्यम से खबर दी गई है कि उन्हें जान से मारने के लिए सुपारी दी गई है।
वही इसके पहले भी भुजबल को धमकी मिल चुकी है। भुजबल मराठा आरक्षण विवाद के चलते OBC आरक्षण के मुद्दे को लेकर बहुत तीव्र तरीके से अपना पक्ष रखते रहे हैं। ऐसे में उन्हें निरंतर इसी विषय पर धमकी मिल रही हैं। वहीं, जलगांव में भाजपा नेता पर गोलीबारी मुंबई के दहिसर में UBT नेता घोसालकर की हत्या समेत ठाणे में भाजपा MLA गणपत गायकवाड द्वारा महेश गायकवाड पर गोलीबारी की घुन्ना के बाद पुलिस इस मामले में बेहद सतर्क है।
मराठा एवं OBC आरक्षण के मुद्दे पर राजनीतिक टिप्पणी करने की वजह से मंत्री छगन भुजबल को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस सिलसिले में एक पत्र भुजबल के कार्यालय को प्राप्त हुआ है। इस पत्र के अनुसार, कार्यकर्ताओं ने भुजबल की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। इस बीच, मंत्री छगन भुजबल को वाई प्लस सुरक्षा मिली हुई है तथा पुलिस ने उनके आवास के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। जान से मारने वाले धमकी वाली चिट्ठी में लिखा गया है कि सर, 5 लोगों ने आपको उड़ाने की सुपारी ली है। वे गंगापुर डिंडोरी के एक होटल में ठहरे हैं। उन्होंने तुम्हें मारने के लिए 50 लाख की सुपारी ली है। इस अपराधी से सावधान रहें। ये पांचों लोग रात से तुम्हें ढूंढ रहे हैं। सागर होटल के सामने उनकी मीटिंग है। पत्र में छगन भुजबल को अगाह किया गया है कि वे सावधान रहें।
एक टिप्पणी भेजें