- अमेरिकी उप-विदेश मंत्री ने की भारतीय नौसेना की सराहना, बोले- समुद्री सुरक्षा को किया मजबूत | सच्चाईयाँ न्यूज़

मंगलवार, 20 फ़रवरी 2024

अमेरिकी उप-विदेश मंत्री ने की भारतीय नौसेना की सराहना, बोले- समुद्री सुरक्षा को किया मजबूत

 

भारत दौरे पर पहुंचे अमेरिका के उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा ने कहा कि खालिस्तानी आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या के प्रयास के मुद्दे पर भारत के साथ बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर जांच के लिए भारत द्वारा नियुक्त उच्च स्तरीय समिति के नतीजों का इंतजार है।

रिचर्ड वर्मा ने कहा कि हमने भारत सरकार के साथ अपनी चिंताओं को जाहिर किया है। मामले की जांच को लेकर हम सरकार के साथ जुड़े हुए हैं।

भारतीय नौसेना की अमेरिकी उप विदेश मंत्री ने की तारीफ
भारत में पूर्व अमेरिकी राजदूत ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) द्वारा आयोजित एक इंटरैक्टिव सत्र में एक सवाल का जवाब देते हुए अमेरिकी उप विदेश मंत्री रिचर्ड वर्मा ने कहा कि लाल सागर में कई व्यवसायिक जहाजों पर हुतियों द्वारा किए गए हमलों का भारतीय नौसेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। यहां तक कि कई जहाजों को अपहरणकर्ताओं से छुड़वाया, जिसके लिए हम भारतीय नौसेना की सराहना करते हैं। उन्होंने कहा कि जिन खतरों का हम सामना कर रहे हैं वे वास्तविक हैं, लेकिन हमारी सामूहिक क्षमताओं का निर्माण, सूचनाओं के आदान-प्रदान में वृद्धि यह सुनिश्चित करेगा कि भारत पूरे हिंद-प्रशांत क्षेत्र और उससे आगे सुरक्षा प्रदाता बना रहेगा।

अमेरिका-भारत के संबंध नई गति से आगे बढ़ रहे- रिचर्ड
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय नौसेना द्वारा समुद्री सुरक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की हम सराहना करते हैं। मैं अपने सभी अमेरिकी सैन्य भागीदारों या अन्य गठबंधन भागीदारों का आभारी हूं। रिचर्ड वर्मा ने कहा कि अमेरिका-भारत संबंध उस गति और पैमाने पर आगे बढ़ रहे हैं, जिसके बारे में कभी हमनें कल्पना ही नहीं की थी। संबोधन के दौरान उन्होंने कहा कि क्वाड का उद्देश्य चीन को रोकना नहीं है बल्कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुरक्षितत बनाना है। उन्होंने दावा किया कि अमेरिका आने वाले दशकों तक एक प्रशांत शक्ति बना रहेगा। लोकतंत्र की रक्षा, संरक्षण और मजबूती पर हमारा काम जारी रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...