- मध्य प्रदेश में 'राम यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, लोकसभा चुनाव से पहले जीतू पटवारी का ऐलान; क्या है प्लान | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 24 फ़रवरी 2024

मध्य प्रदेश में 'राम यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, लोकसभा चुनाव से पहले जीतू पटवारी का ऐलान; क्या है प्लान

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इन दिनों यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाल रहे हैं। जल्द ही उनकी यह यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसे लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इसके अलावा पार्टी लोकसभा चुनाव की भी तैयारियों में जुटी है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया जीतू पटवारी ने बड़ा ऐलान किया है। उनका कहना है कि न्याय यात्रा के बाद राज्य में 'राम यात्रा' निकाली जाएगी।

जब मोदी कहेंगे तभी जाएंगे क्या

जीतू पटवारी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपना जीवन अपने तरीके से जीने का अधिकार है। जिस दिन मोदी जी कहेंगे उसी दिन रामलला के दर्शन को जाएंगे क्या? उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश में राम यात्रा निकालेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ राम मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। हालांकि फिलहाल यह तय नहीं है कि यात्रा कब निकाली जाएगी।

महाकाल के दर्शन करेंगे राहुल गांधी

राहुल गांधी पांच मार्च को उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी, जयराम रमेश ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि दिल्ली में चुनाव संबंधी बैठकों के मद्देनजर 26 फरवरी से एक मार्च के बीच यात्रा रोक दी जाएगी। कांग्रेस नेता ने कहा, 5 मार्च को राहुल गांधी दर्शन के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे।' यह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गांधी की मंदिर की दूसरी यात्रा है, आखिरी यात्रा 29 नवंबर, 2022 को होगी। पार्टी की 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद कांग्रेस की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का लक्ष्य 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करना है, क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...