- दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यूपी को लगा सातवां झटका, श्वेता सहरावत 45 रन बनाकर आउट | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 26 फ़रवरी 2024

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यूपी को लगा सातवां झटका, श्वेता सहरावत 45 रन बनाकर आउट

 यूपी वॉरियर्स की टीम ने 17 ओवर में छह विकेट पर 108 रन बना लिए हैं। उसे छठा झटका पूनम खेमनार के रूप में लगा। वह नौ गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुईं। पूनम को अरुंधति रेड्डी ने राधा यादव के हाथों कैच कराया।

08:21 PM: यूपी वॉरियर्स की आधी टीम 57 रन के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी है। उसे पांचवां झटका किरण नवगिरे के रूप में लगा। वह 12वें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गईं। राधा यादव ने अपनी ही गेंद पर उनका कैच लिया। यूपी का स्कोर 12 ओवर में पांच विकेट पर 57 रन है। श्वेता सहरावत के साथ पूनम खेमनार क्रीज पर हैं।
08:15 PM: यूपी वॉरियर्स के चार विकेट पर 50 रन के अंदर गिर गए हैं। टीम को चौथा झटका ग्रेस हैरिस के रूप में लगा। राधा यादव ने उन्हें शेफाली वर्मा के हाथों कैच कराया। हैरिस 18 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुईं। यूपी ने 11 ओवर में चार विकेट पर 47 रन बना लिए हैं। श्वेता सहरावत आठ और किरण नवगिरे दो रन बनाकर नाबाद हैं।
07:48 PM: यूपी वॉरियर्स को दूसरा झटका ताहिला मैक्ग्रा के रूप में लगा। वह पांचवें ओवर की पहली गेंद पर आउट हो गईं। मरिजान कैप ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने एलिसा हेली को आउट कर दिया। हेली 15 गेंद पर 13 रन बनाकर आउट हो गईं। शेफाली वर्मा ने उनका कैच लिया। यूपी वॉरियर्स ने पांच ओवर में तीन ओवर में 16 रन बना लिए हैं। ग्रेस हैरिस के साथ श्वेता सहरावत क्रीज पर हैं।
07:40 PM: दिल्ली कैपिटल्स को पहली सफलता तीसरे ओवर में मिली। मरिजान कैप ने वृंदा दिनेश को आउट कर दिया। वृंदा खाता खोले बगैर आउट हो गईं। बाउंड्री पर उनका कैच शिखा पांडे ने लिया। यूपी ने तीन ओवर में एक विकेट पर 11 रन बना लिए हैं। कप्तान एलिसा हेली 10 रन बनाकर नाबाद हैं। ताहिला मैक्ग्रा को अभी अपना खाता खोलना है।
07:31 PM: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ यूपी वॉरियर्स की पारी शुरू हो गई है। कप्तान एलिसा हेली के साथ वृंदा दिनेश क्रीज पर उतरी हैं। दिल्ली के लिए मरिजान कैप ने गेंदबाजी की शुरुआत की है।
07:04 PM: दिल्ली कैपिटल्स: मेग लैनिंग (कप्तान), शेफाली वर्मा, एलिस कैप्सी, जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजान कैप, एनाबेल सदरलैंड, अरुंधति रेड्डी, मिन्नू मणि, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), राधा यादव, शिखा पांडे।

यूपी वॉरियर्स: एलिसा हेली (कप्तान/विकेटकीपर), वृंदा दिनेश, ताहिला मैक्ग्रा, ग्रेस हैरिस, श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, पूनम खेमनार, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, राजेश्वरी गायकवाड़, गौहर सुल्ताना।
07:01 PM: दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। यूपी वॉरियर्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। दिल्ली ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया। यूपी ने एक बदलाव किया है। साइमा ठाकुर की जगह गौहर सुल्ताना को मौका दिया गया।
06:39 PM: दिल्ली कैपिटल्स को महिला प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने हरा दिया था। दिल्ली को आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा था। मुंबई को आखिरी गेंद पर जीत के लिए पांच रन चाहिए थे और सजीवन सजना ने छक्का लगा दिया था। वहीं, यूपी की टीम आरसीबी के खिलाफ आखिरी गेंद पर पांच रन नहीं बना सकी थी। वह दो रन से मैच हार गई थी।
06:36 PM: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग (WPL) के दूसरे सीजन का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने सामने होंगी। दिल्ली और यूपी को टूर्नामेंट में पहली जीत की तलाश है। दिल्ली को पहले मैच में मुंबई के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, यूपी को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हरा दिया था।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...