- UP:-नाबालिग युवकों ने किया आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 8 जनवरी 2024

UP:-नाबालिग युवकों ने किया आठ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, गिरफ्तार

  

थाना कौशाम्बी इलाके में दो लड़कों ने एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर दिया। पुलिस ने दोनों को पकड़कर किशोर न्याय बोर्ड में पेश किया। जहां से उन्हें बाल संरक्षण गृह भेज दिया गया।

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि कौशाम्बी निवासी एक व्यक्ति ने थाना आकर सूचना दी कि चार जनवरी को उनकी आठ वर्षीय बच्ची के साथ उसी के मकान में ऊपर रहने वाले दो लड़कों (जिनकी उम्र लगभग 13 वर्ष व 14 वर्ष है) ने छेड़खानी की। पुलिस ने तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए दोनों बाल अपचारी के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा पंजीकृत कराकर बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल प्रपत्र व चिकित्सक के बयान के आधार पर मामला आईपीसी की धारा 376 में तब्दील कर दिया गया। दोनों बाल अपचारियों को आज किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...