Why ram mandir is open on 22 january 2024 (अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा): उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रभु श्री राम अपने धाम में विराजमान होने वाले हैं। जिसके लिए 22 जनवरी 2024 का दिन चुना गया है (22 January Ko Kya Hai)।
22 जनवरी 2024 अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन समय (Ayodhya Ram Mandir Inauguration Date And Time)
अयोध्या राम मंदिर में राम लला की मूर्ति स्थापना के लिए 22 जनवरी 2024 को 12 बजकर 29 मिनट 8 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट 32 सेकंड तक का समय रहेगा। प्राण प्रतिष्ठा के लिए 84 सेकंड का अति शुभ मुहूर्त चुना गया है।
22 January 2024 Tithi (22 जनवरी 2024 तिथि)
पंचांग अनुसार 22 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की द्वादशी तथि है। नक्षत्र मृगशिरा और योग ब्रह्म सुबह 8 बजकर 47 मिनट तक इसके बाद इंद्र योग लग जाएगा।
22 जनवरी 2024 शुभ मुहूर्त (22 January 2024 Shubh Muhurat)
22 जनवरी को तीन शुभ योग रहेंगे। सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग। ये तीनों ही योग किसी भी शुभ काम को संपन्न करने के लिए अत्यंत शुभ माने जाते हैं। मान्यता है इन योगों में कोई भी कार्य करने से सभी प्रकार के कार्यों में सफलता मिलती है।
- सर्वार्थ सिद्धि योग 07:14 ए एम से 04:58 ए एम, जनवरी 23
- अमृत सिद्धि योग 07:14 ए एम से 04:58 ए एम, जनवरी 23
- रवि योग 04:58 ए एम, जनवरी 23 से 07:13 ए एम, जनवरी 23
22 जनवरी को क्या है (22 January Ko Kya Hai)
22 जनवरी को कर्म द्वादशी भी है। ये द्वादशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित होती है। मान्यताओं अनुसार इस दिन भगवान विष्णु ने कूर्म यानी कछुआ का अवतार लिया था। धर्म ग्रंथों अनुसार इस दिन श्री हरि विष्णु ने कछुए का अवतार लेकर समुद्र मंथन में सहायता की थी। भगवान श्री राम भगवान विष्णु के ही अवतार हैं। इसलिए राम मंदिर के उद्घाटन के लिए ये दिन अत्यंत शुभ माना जा रहा है।
एक टिप्पणी भेजें