- दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, दो दिनों तक चलेगी शीतलहर, जानें IMD का Update | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 5 जनवरी 2024

दिल्ली-NCR में दिन में छाया अंधेरा, दो दिनों तक चलेगी शीतलहर, जानें IMD का Update


उत्तर भारत पहले से ही शीत लहर की चपेट में है। अब यहां और भी सर्दी बढ़ने वाली है। सड़कों पर घना कोहरा छाया हुआ है और पारा में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।सर्दी की वजह से लोग अपने घरों में दुबके हुए हैं। कुछ लोग अलाव जलाकर अपनी सर्दी को भगा रहे हैं। कई राज्यों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है। आईएमडी ने भी ठंडी को लेकर नया अपडेट्स जारी किया है।भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में अगले 2 दिनों तक घना कोहरा और कुछ स्थानों में कोल्ड डे की स्थिति रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में शुक्रवार को और कड़ाके की सर्दी पड़ेगी एवं न्यूनतम तापमान और नीचे आ जाएगा। अगर दिल्ली एनसीआर की बात करें तो यहां 5 और 6 जनवरी को शीतलहर के साथ और ठंड बढ़ने की उम्मीद है। हरियाणा और चंडीगढ़ में भी दिल्ली वाली सर्दी पड़ेगी।

घने कोहरे ने लोगों को घरों में किया कैद

उत्तर भारत के कई राज्यों में दिन में अंधेरा छाया हुआ है। शीत लहर और घने कोहरे ने लोगों को घरों में कैद कर दिया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और हरियाणा समेत कई राज्यों में फिलहाल शीत लहर से राहत नहीं मिलने वाली है। 7 जनवरी के बाद सर्दी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को भी शीत लहर चल रही है और कई जगहों पर विजिबिलिटी काफी कम है।

दिल्ली एनसीआर का तापमान

मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हाड़ कंपकंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार को तापमान दर्ज किया गया है। अधिकतम पारा सफदरजंग में 12.5 डिग्री, पालम में 11.4 डिग्री, गाजियाबाद में 10.8 डिग्री, लोधी रोड पर 12.6 डिग्री और नोएडा में 11.1 डिग्री सेल्सियस था। राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्रों में आज अधिकतम तापमान में और भी गिरावट आने की उम्मीद है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...