- दो महीने पहले ही हो गया था Malaika-Arjun का ब्रेकअप? इस बात पर हुआ था विवाद | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 5 जनवरी 2024

दो महीने पहले ही हो गया था Malaika-Arjun का ब्रेकअप? इस बात पर हुआ था विवाद

 


Malaika-Arjun Relationship:मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को लेकर पिछले काफी समय से खबरें हैं। लंबे वक्त से कहा जाता रहा है कि अर्जुन और मलाइका का ब्रेकअप हो गया है। हालांकि मलाइका के बर्थडे के अवसर पर अर्जुन कपूर ने पोस्ट शेयर कर बधाई दी थी और अपना प्यार जाहिर किया था।

पिछले काफी दिनों से यह कपल साथ नजर नहीं आया है। सोशल मीडिया पर भी साथ में कोई पोस्ट नहीं की गई है। पिछले काफी समय से वह किसी इवेंट में भी साथ नहीं दिखे। अब खबर आ रही है कि मलाइका और अर्जुन का ब्रेकअप तो दो महीने पहले ही हो गया था। हालांकि दोनों ने इसपर अब तक कोई मुहर नहीं लगाई है।

रिश्ते को नया मौका दे रहा कपल

जितने भी फैंस मलाइका और अर्जुन की शादी के सपने संजो रहे हैं उनके लिए बुरी खबर है। रिपोर्ट्स के अनुसार मलाइका और अर्जुन ने करीब दो महीने पहले ही अपना रिश्ता खत्म कर लिया था। दोनों कई साल से एकसाथ थे और उके लिए रिश्ता खत्म करना और यादों को मिटा देना इतना आसान नहीं था। आखिरकार दोनों को समझ आ गया और उनको लगा कि रिश्ते में अलग होना कोई समाधान नहीं है। यही वजह है कि फिलहाल दोनों एकसाथ हैं अपने रिश्ते को नया मौका दे रहे हैं।

इस वजह से रिश्ते में आई थी दूरी

रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों के एक-दूसरे से ब्रेक लेने की वजह शादी थी। दोनों एक दूसरे के साथ रहना चाहते थे और शादी भी करने के लिए इच्छुक थे, लेकिन दोनों में से कोई भी कमिटमेंट करने को तैयार नहीं था। बता दें कि बीते दिनों जब अर्जुन कपूर कॉफी विद करण में गेस्ट बनकर आए थे तब करण जौहर ने उनसे शादी को लेकर सवाल किया था। इसके जवाब में अभिनेता ने कहा था कि वह अकेले इस बारे में कोई बात नहीं करेंगे, क्योंकि यह एक-दूसरे के सम्मान के लिए सही नहीं है।

शादी के सवाल पर क्या बोली थीं मलाइका?

वहीं बीते कुछ दिनों पहले एक शो के दौरान जब मलाइका अरोड़ा से सवाल किया गया कि क्या वह 2024 में शादी करेंगी? इसपर मलाइका ने जवाब दिया कि अगर कोई पूछेगा तो जरूर करूंगी। हालांकि मलाइका और अर्जुन दोनों की बातों से यह साफ जाहिर हो रहा था कि आखिर दोनों में शादी को लेकर कुछ तो मसला चल रहा है और अब एक इंटरव्यू के दौरान यह बात भी साफ हो गई कि आखिर इस रिश्ते में दूरियां आने की वजह थी क्या।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...