- बड़ी खबर LIVE: उत्तर भारत पर मौसम की मार जारी, यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा को कब मिलेगी राहत? जानें IMD ने क्या कहा | सच्चाईयाँ न्यूज़

शनिवार, 27 जनवरी 2024

बड़ी खबर LIVE: उत्तर भारत पर मौसम की मार जारी, यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा को कब मिलेगी राहत? जानें IMD ने क्या कहा

 बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा, "बिहार में जो चल रहा है, मुझे लगता है वो देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है।

एक तरफ आप अयोध्या के राम की बात करते हैं, रामराज्य की बात करते हो, दूसरी तरफ आप बिहार में पलटूराम (नीतीश कुमार) को साथ लेकर जाना चाहते हो। असली पलटूराम बीजेपी के लोग हैं।"

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा की प्रतिक्रिया

बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर आरजेडी सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, "...मैं तो इसे अफवाह ही मानूंगा...जो संशय की स्थिति है वो संशय असहज कर रहा है और इस असहजता को दूर करने का निदान सिर्फ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है... बिहार पूरे देश में अच्छे कारणों से चर्चा का विषय है। मुझे इसमें कोई दरार नहीं दिखती....अंतत: इस 'महागठबंधन' के मुखिया नीतीश कुमार हैं...इसकी बुनियाद उन्होंने, लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव ने मिलकर रखी थी..."

महाराष्ट्र के CM शिंदे और मराठा आरक्षण कार्यकर्ता महेश जारांगे पाटिल ने नवी मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और मराठा आरक्षण कार्यकर्ता महेश जारांगे पाटिल ने नवी मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जारांगे पाटिल ने आज राज्य सरकार द्वारा उनकी मांगें माने जाने के बाद अपना अनशन समाप्त करने की घोषणा की।

उत्तर प्रदेश: लखनऊ में शीतलहर और घना कोहरा जारी है

तमिलनाडु: नीलगिरि में तापमान में गिरावट के कारण पाला देखा गया

बीजेपी के खिलाफ वोट नहीं बंटने चाहिए, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन ने इंडिया ब्लॉक के नेताओं से आग्रह किया

उत्तर प्रदेश: अयोध्या में घना कोहरा छाया हुआ है

यहां भारी संख्या में लोग आ रहे हैं, कल भी 3 लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए- अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार

अयोध्या जोन के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा, "यहां भारी संख्या में लोग आ रहे हैं। कल भी 3 लाख से अधिक लोगों ने दर्शन किए हैं। हम सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करा रहे हैं। प्रशासन द्वारा भी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।"

उत्तर भारत पर मौसम की मार जारी, यूपी, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा को कब मिलेगी राहत? जानें IMD ने क्या कहा

मौसम की दोहरी मार जारी है। दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में कोहरे के साथ कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। मौसम विभाग राजधानी दिल्ली में आज सुबह कई इलाकों में मध्यम श्रेणी का कोहरा रहेगा। इसके अलावा दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान यहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

आईएमडी के अनुसार, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आने वाले तीन दिनों घना कोहरा छाए रहने की आशंका है. इसके अलावा उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश में 31 जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...