- प्रो. वेद प्रकाश नंदा की याद में स्मृति सभा का आयोजन | सच्चाईयाँ न्यूज़

बुधवार, 17 जनवरी 2024

प्रो. वेद प्रकाश नंदा की याद में स्मृति सभा का आयोजन

 

राजधानी दिल्ली में बुधवार को स्वर्गीय प्रो. वेद प्रकाश नंदा की याद में स्मृति सभा का आयोजन किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले और भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इसमें भाग लिया।

संघ के अमेरिका में संघचालक नंदा का एक जनवरी को निधन हो गया था। प्रधानमंत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था। आज दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें याद किया।

भाजपा अध्यक्ष ने भी सोशल मीडिया पर जानकारी को साझा किया। उन्होंने कहा कि प्रोफेसर वेद प्रकाश नंदा एक बहुआयामी वैश्विक व्यक्तित्व और उत्कृष्ट विद्वान थे, जो जीवन भर सार्वजनिक सेवा के लिए प्रतिबद्ध रहे। वह हमारी विचारधारा के प्रति पूरी लगन से समर्पित थे और इसे विश्व मंच पर प्रचारित किया। वे भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।

नंदा अमेरिका में प्रवासी भारतीयों के बीच एक प्रमुख हस्ती रहे हैं। उन्होंने अमेरिका के हिंदू विश्वविद्यालय के बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और अंतरराष्ट्रीय कानून के विभिन्न क्षेत्रों में 24 किताबें लिखी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...