- देश के प्रथम नागर‍िक राष्‍ट्रपत‍ि, लेक‍िन दूसरे और तीसरे कौन? जानें ऐसे सवालों के जवाब | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 5 जनवरी 2024

देश के प्रथम नागर‍िक राष्‍ट्रपत‍ि, लेक‍िन दूसरे और तीसरे कौन? जानें ऐसे सवालों के जवाब

Trending General Knowledge: ये तो हम सभी जानते हैं कि देश का प्रथम नागरिक राष्ट्रपति होता है लेकिन क्या आपको पता है कि दूसरा, तीसरा और चौथा नागरिक कौन होता है? ऐसे कई दिलचस्प सवालों के जवाब आज हम बताने जा रहे हैं।

कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब आप खुद देने की कोशिश कीजिये। देखिए देश को कितना जानते हैं आप।

देश में सबसे पहले किसे परमवीर चक्र सम्मान दिया गया था?
मेजर सोमनाथ शर्मा को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था। यह सैन्य सेवाओं में सर्वोच्च वीरता पुरुस्कार है।

सबसे कम उम्र का राष्ट्रपति कौन?
मौजूदा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सबसे कम उम्र की राष्ट्रपति हैं, इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व राष्ट्रपति नीलम संजीव रेड्डी के नाम था।

CJI का नाम, जो देश के राष्ट्रपति भी बने ?
मुहम्मद हिदायतुल्लाह मसऊदी देश के सर्वोच्च पद पर पहुंचने वाले अकेले इंसान है, जो CJI भी रहे हैं। उन्हें सबसे पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में चुना गया था। बाद वह देश के राष्ट्रपति भी बने। वह 25 फरवरी 1968 से 16 दिसंबर 1970 तक देश के मुख्य न्यायाधीश भी रहे हैं।

उपराष्ट्रपति और कार्यवाहक राष्ट्रपति और फिर राष्ट्रपति कौन बना था ?
वी.वी. गिरि एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति रहे हैं, जो देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति भी रहे हैं, और उपराष्ट्रपति भी रहे हैं. वह देश के चौथे राष्ट्रपति रहे हैं।

देश का प्रथम नागरिक राष्ट्रपति तो दूसरे और तीसरे कौन होते हैं?
देश के दूसरे नागरिक उपराष्ट्रपति, तीसरे प्रधानमंत्री, चौथे राज्यपाल, पांचवे पूर्व राष्ट्रपति और छठे मुख्य न्यायाधीश होते हैं।

राष्ट्रपति को पद और गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है?
राष्ट्रपति को पद और गोपनीयता की शपथ मुख्य न्यायाधीश दिलाते हैं।

एक व्यक्ति कितनी बार राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित हो सकता है?
इसके लिए कोई सीमा नहीं तय की गई है।

कार्यकाल पूरा होने से पहले राष्ट्रपति को कैसे हटाया जा सकता है?
संसद में महाभियोग लाकर राष्ट्रपति को हटाया जा सकता है। भारत में अभी तक किसी भी राष्ट्रपति को हटाने के लिए महाभियोग नहीं लगाया गया।

इस्तीफा देने के लिए राष्ट्रपति किसे संबोधित करते हैं ?
इस्तीफा देने के लिए राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति को अपना इस्तीफा संबोधित करते हैं। राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति दूसरा सर्वोच्च संवैधानिक पद है।

क्या आपको इन सवालों के जवाब के बारे में जानकारी थी? कमेंट कर जवाब जरूर दें।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...