- चरित्र पर शक करना पड़ा जिंदगी पर भारी, पति ने दी ऐसी मौत... लोगों का कलेजा कांप उठा | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 8 जनवरी 2024

चरित्र पर शक करना पड़ा जिंदगी पर भारी, पति ने दी ऐसी मौत... लोगों का कलेजा कांप उठा

 जाब के मोगा जिले के गांव बहोना में एक महिला पर पति ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथों और सिर पर गंभीर चोट आई थी। उसकी एक आंख भी निकल आई। घायल महिला को ग्रामीण कैंटर से सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे।

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला को फरीदकोट रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान महिला उसकी मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सरबजीत कौर के रूप में हुई है।

पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी पति हरमेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात रविवार सुबह की है। महिला के चरित्र पर आरोपी पति शक करता था। बस इसी वजह से वारदात को अंजाम दिया।

मोगा एसपी (गुप्तचर) अजय राज सिंह ने बताया कि रविवार को मोगा के बहोना की रहने वाली सरबजीत कौर को उसके पति ने तेजधार हथियार से हमला कर जख्मी कर दिया था। उसकी फरीदकोट मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। सरबजीत कौर का पति चरित्र पर शक करता था। सरबजीत कौर के पति को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...