- ऐश्वर्या को सताया पति संग रिश्ता टूटने का डर, एक्ट्रेस बोली- 'लोग मुझे विलेन...' | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 4 दिसंबर 2023

ऐश्वर्या को सताया पति संग रिश्ता टूटने का डर, एक्ट्रेस बोली- 'लोग मुझे विलेन...'

 टीवी के चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 17 के मशहूर कपल ऐश्वर्या शर्मा और नील भट्ट अपने प्यार और रोमांस से अधिक अपनी नोकझोंक को लेकर ख़बरों में रहते हैं। इन दिनों ऐश्वर्या और नील भट्ट का रिश्ता मुश्किल दौर से गुजर रहा है।

दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ती ही जा रही हैं। दरअसल, रविवार के एपिसोड में अरबाज और सोहेल खान ने मस्ती मजाक में ऐश्वर्या को डोमिनेटिंग बोल दिया।

वहीं, इससे पहले वीकेंड का वार एपिसोड में करण जौहर ने भी ये कहा था कि ऐश्वर्या के बर्ताव से लगता है कि उन्हें पति नील का अंकिता से बात करना पसंद नहीं है। अरबाज-सोहेल और करण जौहर की ये बातें ऐश्वर्या के दिल पर लग गईं। वो एपिसोड के पश्चात् पति नील संग इस बारे में बात करती दिखाई दी। नील की रिंकू धवन से शिकायत करते हुए ऐश्वर्या ने कहा- नील जैसे बाकी लोगों के साथ रहता है, वैसा ही मेरे साथ भी है।

नील जैसा घर पर होता है वो यहां वैसा नहीं है। नील इंटरव्यू के समय और दूसरों से बात करते हुए अलग तरह से बर्ताव करता है, मगर मैं नहीं चाहती कि वो मेरे साथ भी सेम रहे। ऐश्वर्या ने कहा कि उन्हें लगता है कि वो अपने पति से दूर हो रही हैं। ये बोलते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए। ऐश्वर्या बहुत भावुक हो गईं। वो रोते हुए पति नील से बोलीं कि वो शो में विलेन लग रही हैं, क्योंकि हर समय सिर्फ वही बोलती दिखाई देती हैं। इसलिए लोग उन्हें ही डोमिनेटिंग समझेंगे। ऐश्वर्या और नील के बीच की दूरियां बढ़ती जा रही है। वही अब ये देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में दोनों का रिश्ता क्या मोड़ लेता है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...