- 15 वर्षीय लड़की को फार्म हाउस में बंधक बनाकर शख्स 2 दिन तक करता रहा बलात्कार, बहन ने भी दिया साथ | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 1 दिसंबर 2023

15 वर्षीय लड़की को फार्म हाउस में बंधक बनाकर शख्स 2 दिन तक करता रहा बलात्कार, बहन ने भी दिया साथ

 

ध्यप्रदेश में खंडवा जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है यहाँ एक नाबालिग लड़की को बंधक बनाकर दो दिन तक बलात्कार किया गया, जिसमें आरोपी का साथ उसकी बहन और दोस्त ने भी दिया।

नर्मदानगर थाना क्षेत्र में पीड़िता को 2 दिनों तक भूखा-प्यासा रखा गया तथा हैवानियत की गई। लड़की दीवार में दो फीट के एक छेद से किसी प्रकार निकलकर भागी। एक ग्रामीण से फोन लेकर पुलिस और परिजन को खबर दी। तब जाकर यह वारदात सामने आई। पीड़िता की शिकायत पर अपराधी भाई-बहन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरे फरार साथी की तलाश की जा रही है।

नर्मदानगर पुलिस के मुताबिक, 15 वर्षीय लड़की की शिकायत पर कालमुखी में रहने वाले बंटी पिता कमल गुर्जर, उसकी बहन और साथी विनोद पांडे निवासी आनंदनगर के खिलाफ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। विनोद पांडे एक फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता है। 28 नवंबर की प्रातः बिजौरा भील गांव के बाहर बने फार्म हाउस से लड़की भागकर एक टप्पर पर पहुंची। यहां मांगीलाल एवं उसका परिवार रहता है। पीड़िता ने उसे अपनी आपबीती बताई। मांगीलाल ने पीड़िता की सहायता की तथा उसकी परिजनों से बात कराई। पुलिस को आरभिंक तहकीकात में पता चला है कि पीड़िता और बंटी के बीच दोस्ती थी। बंटी उसे पहले इंदौर ले गया। फिर वहां से शादी का झांसा देकर बिजौरा भील स्थित उसके फार्म हाउस लेकर पहुंचा। यहां उसने शादी से पहले ही संबंध बनाने की कोशिश की।

जब पीड़िता ने मना किया तो जबरदस्ती की। उसके कपड़े तक फाड़ दिए तथा उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का कहना है कि इस करतूत में उसकी बहन और साथी विनोद ने भी साथ दिया। यह बात बाहर लीक न हो जाए इसलिए अपराधियों ने बालिका को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगा दिया। मगर दीवार में एक छेद था जिससे निकलकर वह भाग निकली। SDOP पुनासा रवींद्र कुमार बोयत ने बताया कि बंटी पर बलात्कार एवं अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। बंटी की बहन दीक्षा और विनोद पांडे ने वारदात में साथ दिया है। इसलिए इन्हें भी आरोपी बनाया गया है। बंटी व दीक्षा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। विनोद की तलाश की जा रही है। वह जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...