- Meerut:-खूनी भैंसे ने ली किसान की जान,दम तोड़ने तक सीने में मारता रहा टक्कर,परिजनों में मचा कोहराम | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 3 नवंबर 2023

Meerut:-खूनी भैंसे ने ली किसान की जान,दम तोड़ने तक सीने में मारता रहा टक्कर,परिजनों में मचा कोहराम


हस्तिनापुर क्षेत्र के एक गांव में आक्रोशित भैंसे ने अपने मालिक को टक्कर मारकर घायल कर दिया, जिससे किसान की मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव लतीफपुर निवासी चरण सिंह(40) पुत्र नानू सिंह अपने घर के बाहर बंधे भैंसे को बाजार जाने के लिए खोल रहा था।

इसी दौरान अचानक भैंसा बिगड़ गया। भैंसे ने किसान चरण सिंह के सीने पर टक्कर मारनी शुरू कर दी और जब तक टक्कर मारता रहा तब तक वह बेहोश होकर जमीन पर नहीं गिर गया।

इस घटना को देखकर ग्रामीणों के होश उड़ गए। कोई भी भैंसे के नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। जैसे-तैसे उसे किसान को भैंसे से दूर किया गया कई रस्सों की सहायता से भैंसे को बांधा गया। 

वहीं सीने पर टक्कर लगने से चरण सिंह गंभीर रूप से घायल होकर बेसुध हो चुका था। परिजन उसे चिकित्सक के यहां ले गए तो उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया। 

चरण सिंह पेशे से छोटा किसान था और मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था। वहीं चरणसिंह की मौत के बाद से पत्नी मुन्नी रो-रोकर बेसुध हो रही थी। वह बिलखती रही और कहती रही कि अब परिवार का पालन-पोषण कैसे होगा। वही मेहनत मजदूरी कर बच्चों का पालन पोषण कर रहे थे।परिवार में तीन बेटे व एक बेटी है। इस हादसे की खबर सुनकर आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। 

वहीं ग्रामीणों ने खूनी भैंसे को कई रस्सो से बांधकर रखा हुआ है जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्र के लोग पहुंच रहे हैं। वहीं भैंसे को लेकर पीड़ित परिवार के लोग पूरी तरह दहशत में हैं।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...