- MEERUT:भाजपा पार्षद के साथ पुलिस का कैफे पर छापा, चल रहा था अय्याशी का अड्डा | सच्चाईयाँ न्यूज़

गुरुवार, 2 नवंबर 2023

MEERUT:भाजपा पार्षद के साथ पुलिस का कैफे पर छापा, चल रहा था अय्याशी का अड्डा


 मेरठ, 02 नवम्बर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र की शिवपुरी में गुरुवार को भाजपा पार्षद उत्तम सैनी के साथ पुलिस ने कैफे पर छापेमारी की। मौके पर कैफे में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले।

कैफे में हॉल के अंदर सुरंगनुमा कमरे बना रखे थे और इन कमरों में अनैतिक काम चल रहा था। स्कूली ड्रेस में बच्चों को शराब परोसी जा रही थी। पुलिस ने युवक और युवतियों को हिरासत में ले लिया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ईव्ज पेट्रोल पंप के पास शिवपुरी में ट्री हाउस कैफे चल रहा है। इस कैफे में युवा पीढ़ी को बिगाड़ने के पूरे इंतजाम थे। कैफे में अनैतिक गतिविधियां चलने की शिकायत पुलिस के पास पहुंच रही थी। गुरुवार को स्थानीय पार्षद उत्तम सैनी ने पुलिस के साथ कैफे में छापेमारी की तो वहां के हालत देखकर लोग भी दंग रह गए। मस्ती और मनोरंजन के नाम पर युवाओं की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा था। हॉल में बहुत ही संकरे तीन केबिन बनाए गए थे। इन केबिनों में युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। स्कूली यूनिफार्म में बच्चों को शराब परोसी जा रही थी। पार्षद उत्तम सैनी ने बताया कि चार महीने पहले भी इस कैफे पर रात में छापेमारी में हुक्का बार चलता मिला था। इस दौरान हुक्का, सिगार और शराब की पार्टी चल रही थी। उस समय पुलिस ने कैफे को बंद करा दिया था। बाद में साठ-गांठ से फिर से कैफे को खोल दिया गया। छापेमारी की खबर फैलते ही स्थानीय लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने कहा कि स्कूली यूनिफार्म में लड़के और लड़कियां यहां आते हैं। कानफोडू संगीत के साथ अश्लीलता की जाती थी। लेट नाइट पार्टियां कैफे में चलती थी। मौके पर भी रंग-बिरंगी डिस्को लाइट के बीच कैफे में भड़काऊ संगीत बज रहा था। केबिनो में लड़कियों के दुपट्टे, शराब की बोतलें, एनर्जी ड्रिंक आदि चीजें भी मिलीं। पुलिस को देखते ही युवक-युवतियों ने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने मौके से युवक और युवतियों को भी हिरासत में लिया है। इस कैफे की कई अश्लील वीडियो भी वायरल हो रही है। कैबिन में हिडन कैमरे भी लगे हुए हैं। कैफे के मैनेजर को भी हिरासत में ले लिया गया है। पार्षद उत्तम सैनी ने आरोपितों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में तहरीर दी है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...