- देर रात किसी बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दोनों ने मिट्टी का तेल डाल लगाई आग | सच्चाईयाँ न्यूज़

मंगलवार, 14 नवंबर 2023

देर रात किसी बात पर पति-पत्नी में हुआ विवाद, दोनों ने मिट्टी का तेल डाल लगाई आग


 ठिंडा के स्थानीय हंस नगर में सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे पति-पत्नी की लड़ाई हो गई। इस दौरान दंपती ने एक दूसरे पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। दोनों आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।मामले की सूचना मिलने पर सहारा जन सेवा की लाइफ सेविंग ब्रिगेड हेल्पलाइन टीम के सदस्य संदीप गोयल एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे और बुरी तरह झुलसे हुए दंपती को सिविल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में दाखिल करवाया।इस घटना में संदीप कुमार 100 फीसदी झुलस चुका है, जबकि उसकी पत्नी गायत्री देवी 40 फीसदी झुलसी है। डाक्टरों ने दोनों का तुरंत उपचार शुरू किया। इसके बाद दोनों घायलों की स्थिति गंभीर देखते हुए एम्स अस्पताल में रेफर कर दिया गया। दोनों घायलों की स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। दोनों के बीच किस बात को लेकर झगड़ा हुआ है। इसके बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...