- समंदर की गहराई का खुला एक बड़ा राज, वैज्ञानिकों को पानी के नीचे मिला बुर्ज खलीफा से दो गुना ऊंचा पहाड़! | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 26 नवंबर 2023

समंदर की गहराई का खुला एक बड़ा राज, वैज्ञानिकों को पानी के नीचे मिला बुर्ज खलीफा से दो गुना ऊंचा पहाड़!

समंदर की गहराइयों में ढेरों ऐसे राज छिपे हुए हैं, जिनसे राज उठना अभी बाकी है. यहां तक कहा जाता है कि इंसानों को समंदर की तुलना में स्पेस के बारे में ज्यादा मालूम है.

हालांकि, अब सच में ऐसा लगने लगा है. इसकी वजह ये है कि अमेरिका के श्मिट ओशन इंस्टीट्यूट के महासागर खोजकर्ताओं ने समुद्र की रहस्यमय गहराई के बारे में हमारी जानकारियों को चुनौती देते हुए पानी के नीचे एक विशालकाय पहाड़ को खोज निकाला है.

समुद्र के नीचे मौजूद ये पहाड़ ग्वाटेमाला के तट से दूर खोजा गया है. इसकी ऊंचाई 1600 मीटर है और इसके आगे दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा भी बौनी नजर आती है. दुबई में मौजूद बुर्ज खलीफा 828 मीटर ऊंची है. इससे पता चलता है कि ये पहाड़ कितना ऊंचा है. श्मिट ओशन इंस्टीट्यूट के महासागर खोजकर्ताओं के जरिए समुद्री सतह की मैपिंग की जा रही थी, ताकि समुद्र के बारे में अच्छे से समझा जा सके. उस दौरान ही इस पहाड़ की खोज हुई.

इस खास जहाज के जरिए हुई खोज

समुद्री पहाड़ 14 स्क्वायर किलोमीटर में फैला हुआ है और ये समुद्र की सतह से 2400 मीटर नीचे डूबा हुआ है. इस पहाड़ को एक खास समुद्री व्हीकल के जरिए खोजा गया. इस व्हीकल को फाल्कोर (टू) रिसर्च व्हीकल के तौर पर जाना जाता है. ये एक समुद्री जहाज है, जिसमें समुद्र की सतह को मैप करने के लिए कई सारे उपकरण लगे हुए हैं. पहाड़ को खोजने में व्हीकल में लगे EM124 मल्टीबीम इकोसाउंडर का सहारा लिया गया.

पानी के नीचे मौजूद हो सकते हैं 1 लाख पहाड़

समुद्र की लहरों के नीचे मौजूद समुद्री पहाड़ मछलियों और वातावरण के लिए बेहद उपयुक्त माने जाते हैं. जिस समुद्री पहाड़ को अभी खोजा गया है, उसके ऊपर गहराई में मौजूद कोरल, स्पंज और कई सारी मछलियां मिली हैं. एक तरह से यहां एक रंग-बिरंगी दुनिया बसी हुई है. NOAA ओशन एक्सप्लोरेशन का कहना है कि समुद्र में एक लाख से ज्यादा समुद्री पहाड़ मौजूद हो सकते हैं, जिनकी अभी तक खोज नहीं हुई है. इन पहाड़ों की ऊंचाई 1000 मीटर तक हो सकती है. 

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...