- Meerut:-विस्फोट पर गरमाई राजनीति,घटनास्थल पर पहुंचे सपा-कांग्रेस नेता, पीड़ितों का जाना हाल,उठाए ये सवाल | सच्चाईयाँ न्यूज़

बुधवार, 18 अक्तूबर 2023

Meerut:-विस्फोट पर गरमाई राजनीति,घटनास्थल पर पहुंचे सपा-कांग्रेस नेता, पीड़ितों का जाना हाल,उठाए ये सवाल


मेरठ के लोहिया नगर में मंगलवार को हुए ब्लास्ट के बाद इस मुद्दे पर राजनीति गरमा गई है। प्रशासन जहां ब्लास्ट का कारण पटाखे को मानने के लिए तैयार नहीं है तो वहीं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इस मामले में सरकार पर तंज कसते हुए एक्स पर पोस्ट डाली है।

वहीं, इस पूरे मुद्दे को हवा देते हुए बुधवार को सपा पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप और कांग्रेस नेता अवनीश काजला के प्रतिनिधि मंडल ने घटनास्थल का दौरा किया। इसी के साथ पीड़ितों से मिलकर पुलिस-प्रशासन पर मामले को दबाए जाने का आरोप लगाया। इस हादसे के बाद यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट डालते हुए आरोप लगाया है कि रिहायशी इलाकों में अधिकारियों की सरपरस्ती में नाजायज तरीके से खतरनाक चीजों के कारखाने चल रहे हैं। यह कारखाने भी सत्ताधारी लोगों के हैं। इसलिए प्रशासन मौन साधे बैठा है।

उन्होंने लोहिया नगर हादसे के लिए शासन और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए हत्यारा बताया है। इसके बाद अखिलेश यादव के निर्देश पर बुधवार को सपा के पूर्व मंत्री सुधाकर कश्यप के नेतृत्व में सपा नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा जहां सपा नेताओं ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए पीड़ितों से घटना के विषय में जानकारी जुटाई।

उन्होंने आरोप लगाया कि यदि स्थानीय प्रशासन सतर्क रहता तो शायद इतना बड़ा हादसा टाला जा सकता था। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के साथ मृतकों और घायलों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। 

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...