- ट्रांसजेंडर से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 16 अक्तूबर 2023

ट्रांसजेंडर से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा


फरीदाबाद, ट्रांसजेंडर के साथ मारपीट कर दुष्कर्म करने के आरोप में नवीन नगर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपितों को पूछताछ के बाद संबंधित कोर्ट में पेश किया, जहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने सोमवार को बताया कि एक ट्रांसजेंडर ने थाना पल्ला में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 अक्टूबर को दो लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दुष्कर्म किया था। इसके बाद पुलिस चौकी नवीन नगर पुलिस ने एक सूचना के बाद रोशन नगर से आरोपित पवन (28) और भूपेंद्र (40) फरीदाबाद गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपित नवीन नगर एरिया के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपितों से पूछताछ के बाद वारदात में प्रयोग बाइक और दो डंडे बरामद किए गए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपित पवन को दुष्कर्म और आरोपित भूपेंद्र को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया है। वारदात में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है। आरोपियों को कोर्ट के आदेश के बाद जेल भेज दिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...