- अपडेट- मुख्यमंत्री सुक्खू एम्स में भर्ती, मेडिकल परीक्षण शुरू | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 27 अक्तूबर 2023

अपडेट- मुख्यमंत्री सुक्खू एम्स में भर्ती, मेडिकल परीक्षण शुरू


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू शुक्रवार को गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग में कुछ परीक्षणों के लिए नई दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती हो गए हैं।

उनका मेडिकल परीक्षण शुरू कर दिए गए हैं। इस प्रक्रिया में लगभग दो से तीन दिन लग सकते हैं।

शुक्रवार को एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की सेहत पहले से बेहतर है, चिंता की कोई बात नहीं है। वह डॉक्टरों की टीम की निगरानी में हैं। एम्स की मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मुख्यमंत्री सुक्खू की रिपोर्ट सामान्य हैं और उनका स्वास्थ्य स्थिर है, लेकिन उन्हें आराम की जरूरत है। आईजीएमसी शिमला के डॉक्टरों की सलाह पर मुख्यमंत्री को एम्स में भर्ती करवाया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री सुक्खू का आईजीएमसी में उपचार चल रहा था।

दरअसल, बुधवार देर रात अपने सरकारी आवास ओकओवर में मुख्यमंत्री के पेट में दर्द उठा। इसके बाद उन्हें आईजीएमसी लाया गया। यहां उनके अल्ट्रासाउंट समेत अन्य टेस्ट हुए। जांच के दौरान पेट से संबंधित संकमण पाया गया है। ऐसे में उन्हें आईजीएमसी के स्पेशल वार्ड में भर्ती किया गया था। आईजीएमसी प्रशासन ने उनके स्वास्थ्य पर नजर रखने के लिए छह डॉक्टरों की एक टीम गठित की थी।

इस बीच मुख्यमंत्री की अचानक तबीयत बिगड़ने से उनके समर्थकों व चाहने वालों में चिंता का माहौल बन गया है। वे उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। उनका हाल जानने के लिए गुरुवार को दिनभर आईजीएमसी में लोगों की भीड़ जुटी रही।

उल्लेखनीय है कि कुछ माह पहले भी मुख्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी थी। विगत जून माह में मुख्यमंत्री ने मोहाली के एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया था। इसके बाद वह पूरी तरह स्वस्थ थे और पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे थे। हाल ही में मुख्यमंत्री ने कुल्लू, मंडी और बिलासपुर जिलों का दौरा कर वहां के आपदा प्रभावितों को राहत राशि वितरित की थी।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...