- 'उन्हें शर्म नहीं आती...', बेटी की उम्र की एक्ट्रेस संग रोमांस करने वाले सुपरस्टार्स पर रत्ना पाठक ने कसा तंज | सच्चाईयाँ न्यूज़

शुक्रवार, 13 अक्तूबर 2023

'उन्हें शर्म नहीं आती...', बेटी की उम्र की एक्ट्रेस संग रोमांस करने वाले सुपरस्टार्स पर रत्ना पाठक ने कसा तंज

 


 हिंदी सिनेमा की जानी मानी अभिनेत्री रत्ना पाठक उन अभिनेत्रियों में से हैं जो अपनी एक्टिंग के साथ अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। रत्ना ने अब तक के करियर में कई फिल्मों के साथ टीवी शोज में भी अपनी अदाकारी का दम दिखाया है।

इन दिनों रत्ना अपनी फिल्म 'धक धक' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में रत्ना के साथ एक्ट्रेस दीया मिर्जा, फातिमा सना शेख और संजना सांघी लीड रोल निभा रही हैं। यह फिल्म 13 अक्टूबर, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म की पूरी टीम इन वक्त प्रमोशन में बिजी है। हाल ही में एक रत्ना ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड में उम्रवाद और स्क्रीन पर एक-दूसरे के साथ रोमांस करने वाले एक्टर और एक्ट्रेसेस के बीच उम्र के अंतर पर खुलकर बात की।

अपने से आधी उम्र की लड़कियों के साथ रोमांस करते हैं एक्टर
रत्ना पाठक ने हाल ही में इंडिया टुडे को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर बात की। रत्ना से जब बॉलीवुड में एक्टर और एक्ट्रेसेस के बीच उम्र के लंबे फासले और रोमांस पर बात की गई तब उन्होंने इसका जो जवाब दिया उसके बारे में आप सोच भी नहीं सकते हैं। रत्ना को उदारहण देते हुए पूछा गया कि 'प्रेम रतन धन पायो' में 50 साल के सलमान खान के साथ 30 साल की सोनम कपूर और 'ओम शांति ओम' में 42 साल की शाहरुख खान के साथ 21 साल की दीपिका पादुकोण ने रोमांस किया इस पर आप क्या कहेंगी। इस सवाल पर रत्ना ने कहा, 'जब उन्हें शर्म नहीं आती तो मैं क्या कहूं? उन्हें अपनी बेटियों से कम उम्र की अभिनेत्रियों के साथ रोमांस करने में कोई शर्म नहीं है, इसलिए मेरे पास कहने के लिए कुछ नहीं है। मेरा मतलब है कि यह शर्मिंदगी है।'

महिलाएं अब बुर्का या घूंघट में नहीं रह रही हैं
इसके बाद रत्ना ने समाज और सिनेमा में बदलाव पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है, समाज और सिनेमा में परिवर्तन होगा। आज महिलाएं बुर्का या घूंघट में नहीं रह रही हैं। हम आज आर्थिक रूप से बहुत ज्यादा सक्षम हैं, हम कुछ कहानियों को आगे बढ़ाएंगे, महिलाएं अपना रास्ता बनाएंगी, इसमें समय लगेगा, लेकिन हम निश्चित रूप से अपना रास्ता बनाएंगे।'

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...