- Meerut:- 5 वर्षीय मासूम को गोली मारने की धमकी देकर माँ से दुष्कर्म | सच्चाईयाँ न्यूज़

सोमवार, 16 अक्तूबर 2023

Meerut:- 5 वर्षीय मासूम को गोली मारने की धमकी देकर माँ से दुष्कर्म


मेरठ-भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में गांधी जयंती की रात पड़ोसी दुस्साहसिक रूप से एक सिपाही के घर में घुस गया। घर में मौजूद सिपाही की पत्नी की गोद से पांच माह का बच्चा छीनकर उसने तमंचा सटाया और गोली मारने की धमकी दी।

सहमी महिला से आरोपित ने दुष्कर्म किया। शोर मचाने पर सिपाही के पिता ने आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया तो उसने तमंचे से फायर किया। पुलिस ने रविवार रात आरोपित को गिरफ्तार कर लिया हैं। उसके दो साथियों की पुलिस तलाश कर रही हैं। इन्होंने आरोपित को भागने में मदद की थी।

बच्चे के साथ घर पर थी महिला

एक गांव निवासी सिपाही की पत्नी ने बताया कि दो अक्टूबर की रात वह अपने पांच माह के बच्चे के साथ घर थी। पति एटा में ड्यूटी पर थे। रात 11.30 बजे वह बच्चे को बरामदे में घूमकर सुला रही थी। इसी दौरान दरवाजा खटखटाने पर जब उसने गेट खोला तो पड़ोस का ही बजरंग घर में घुस गया। उसने तमंचा निकालकर बच्चे को उसकी गोद से छीन लिया।

बच्चे पर तान दिया तमंचा

आरोपित ने तमंचा बच्चे के सिर से सटकर शोर मचाने पर मां बेटे को गोली मारने की धमकी दी। महिला का आरोप है कि इसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित के वापस जाते हुए उसने शोर मचाया तो उसके सास ससुर की आंख खुल गई।

ससुर ने जब आरोपित को पकड़ने का प्रयास किया तो बजरंग ने ससुर एवं महिला पर तमंचे से फायर किया और छत पर चढ़कर पड़ोस के खाली प्लाट में कूद गया। यहां से वह दूसरे पड़ोसी के घर में चला गया। थोड़ी देर बाद पड़ोसी और उसके बेटे आरोपित बजरंग को घर से लेकर भाग गए।

मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत

अधिकारियों के यहां चक्कर व शिकायत करने पर भी जब रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो सिपाही ने 11 अक्टूबर को मुख्यमंत्री पोर्टल पर अपनी विपदा बताई। उसने सीएम से रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार की। सीएम पोर्टल पर जांच शुरू हुई तो आनन फानन भावनपुर पुलिस ने सिपाही की पत्नी की तहरीर पर 13 अक्टूबर को 12 दिन बाद दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की।

रविवार शाम भावनपुर पुलिस ने आरोपित बजरंग को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर भावनपुर अतर सिंह यादव ने बताया कि आरोपित की मदद करने वाले फरार दोनों बाप बेटों की तलाश की जा रही है। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...