शिकायत में नई निहारसी गांव निवासी कवलजीत कौर ने बताया कि उसका बड़ा बेटा अमेरिका में रहता है। उसने अपने छोटे बेटे दिलप्रीत सिंह को अमेरिका भेजने के लिए पिहोवा (कुरुक्षेत्र) निवासी उनके रिश्तेदार समर सिंह मुलतानी और गैरी मुलतानी से संपर्क किया था।आरोपियों के साथ उसने 40 लाख रुपये में समझौता किया था। 20 लाख एडवांस और 20 लाख रुपये अमेरिका पहुंचने के बाद देने की बात हुई थी। फरवरी 2022 में उसने दोनों आरोपियों को अपने बेटे का पासपोर्ट और 4 लाख 78 हजार 500 रुपये की नगद राशि दी थी। 21 फरवरी को आरोपियों ने कहा कि आपके लड़के का दुबई का टूरिस्ट वीजा आ गया है।
हम पहले आपके बेटे को दुबई भेजेंगे। उसके बाद सर्बिया और फिर यूरोप के रास्ते अमेरिका भेज देंगे। इसके लिए एक महीने का समय लगेगा। 26 फरवरी को उसका बेटा दिल्ली से दुबई गया। 3 लाख एजेंट समर सिंह ने एडवांस लिए। 22 मार्च को फिर 6 लाख रुपये आरटीजीएस से जमा कराए।फिर 2 लाख कराए और जून 2022 में आरोपी के घर 2 लाख दिए। 29 जून को एजेंट के ऑफिस में 1.50 लाख रुपये दिए। महिला के आरोप लगाया कि बेटे को 6 माह तक दुबई में रोक कर रखा। 22 जुलाई 2022 को आरोपी समर ने उसके बेटे को सर्बिया भेज दिया। यहां 3 माह तक बंधक बना कर रखा और मारपीट की। सर्बिया से मारपीट का वीडियो भी उनके पास भेजा। जब उसने आरोपी से बात की तो कहा कि ऐसा कुछ नहीं होता। उसके बेटे को सर्बिया से वाया डोंकी जंगल के पैदल रास्ते यूरोप में भेज दिया।
एसपी को शिकायत देकर महिला ने लगाई थी न्याय की गुहार
पीड़ित महिला ने बताया कि उसका बेटा 2 माह अपने चाचा के पास इटली चला गया। 2 माह बाद एजेंट ने उसके बेटे को कहा कि चलो आपकी इटली से स्पेन की फ्लाइट है। उसके बेटे को 3 माह तक स्पेन रखा। यहां उसके बेटे के पास सिर्फ 2 लाख रुपये थे, जो एजेंट समर सिंह ने ले लिए। बताया कि आरोपी एजेंट ने 21 लाख 28 हजार 500 रुपये हड़प लिए, लेकिन उसके बेटे को अमेरिका नहीं भेजा। जब पैसे वापस मांगे तो देने से इंकार कर दिया और धमकाया। पीड़ित महिला ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा को भी शिकायत की थी। तब जाकर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
लोकप्रिय पोस्ट
-
शेख हसीना के इस्तीफे के बाद राजनीतिक उथल-पुथल का सामना कर रहे बांग्लादेश के हालात पर पाकिस्तान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। बता दें कि बुधवार ...
-
मु ख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ बुधवार (7 अगस्त, 2024) को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के एक आदेश पर बेहद नाराज हो गए. सीजेआई चंद्रचूड़ क...
-
पे रिस ओलंपिक में विनेश फोगाट ने वो सब कुछ किया, जो एक चैंपियन बनने के लिए जरूरी था। अपने पहले ही मैच में चार बार की विश्व चैंपियन और ओलंप...
-
रा फेल नडाल नॉर्डिया ओपन में डुजे अजदुकोविच को शनिवार को यहां 4-6, 6-3, 6-4 से हराकर 2022 फ्रेंच ओपन के बाद अपने पहले फाइनल में पहुंच गए। ...
-
अबकी बार 400 पार। ये नारा पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की संसद से दिया था। लेकिन जनता ने 400 तो दूर 250 पार भी नहीं जाने दिया। और बीजेपी को सब...
-
मध्य प्रदेश के रीवा और सागर जिले में हुए हादसों के बाद जर्जर और कमजोर इमारतों को चिन्हित किया जा रहा है। इस बीच बुलडोजर से इमारतों को जमींदो...
एक टिप्पणी भेजें