- UP:-दो पक्षों में पथराव के बाद चली गोलियां, 9 लोग घायल; गांव में फैली दहशत | सच्चाईयाँ न्यूज़

रविवार, 3 सितंबर 2023

UP:-दो पक्षों में पथराव के बाद चली गोलियां, 9 लोग घायल; गांव में फैली दहशत

 उत्तर प्रदेश के आगरा में दुकानों पर कब्जा लेने के विवाद में शनिवार की शाम शालूबाई गांव में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। फायरिंग और पथराव से गांव में अफरा तफरी मच गई। सात लोगों को गोलियां लगी हैं।इनमें दो लोगों को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने हथियार और कारतूसों का जखीरा बरामद किया है। छह लोगों को मौके से पकड़ा गया है। गांव में तनाव के चलते फोर्स तैनात कर दिया गया है।

घटना फतेहाबाद थाना क्षेत्र के शालूबाई गांव की है। गांव में शनिवार शाम करीब छह बजे दरबारीलाल निवासी चाचीपुरा खंडेर से कुछ लोग दुकानों पर शटर लगाने आए थे। दुकानों को लेकर राम सिंह निवासी तालपुरा थाना फतेहाबाद आदि से इनका विवाद चल रहा है। शटर लगाने का राम सिंह पक्ष ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्ष भिड़ गए।

Read more news like this on

 https://www.sachchaiyan.page

एक टिप्पणी भेजें

Whatsapp Button works on Mobile Device only

Start typing and press Enter to search

Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...